IND vs BAN: शेफाली वर्मा-स्मृति का कोहराम, IND ने बांग्लादेश को 59 रन से रौंदा, टूटे ये रिकॉर्ड, प्वाइंटेबल में टॉप पर भारत

0
63
views
IND vs BAN: Shefali Verma-Smriti's fury, IND thrashed Bangladesh by 59 runs, broken this record, India on top of pointables
Pc: bcci

महिला एशिया कप 2022 का 15 वा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच सिलहेट में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 59 रन से जीतकर प्वाइंट टेबल पर 8 अंकों के साथ मजबूती से पहले स्थान पर बने हुई है। बीती रात पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त पलटवार करते हुए बांग्लादेश पर जीत दर्ज की। हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना को सौंपी गई थी जहां टॉस जीतकर स्मृति मंधाना ने निर्धारित 20 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन का स्कोर खड़ा किया . जहां जीत के लिए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 100/7 रन 20 ओवर में बना पाई।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का तूफानी प्रदर्शन

IND vs BAN: Shefali Verma-Smriti's fury, IND thrashed Bangladesh by 59 runs, broken this record, India on top of pointables
Pc: Bcci

भारत की कप्तानी स्मृति मंधाना ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके की मदद से 47 रन बनाए वहीं शेफाली वर्मा ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से 125 के स्ट्राइक रेट से 55 रन की पारी खेलकर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड किया जहां वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाली सबसे युवा प्लेयर बनी । वहीं यह उनकी टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथी अर्धधतकीय पारी रही।

जेमिमा के बल्ले से निकले रन

IND vs BAN: Shefali Verma-Smriti's fury, IND thrashed Bangladesh by 59 runs, broken this record, India on top of pointables
Pc: bcci

जेमिमा ने शानदार अंदाज से बल्लेबाजी करते हुए महेश 24 गेंदों पर चार चौके की मदद से 145 के स्ट्राइक रेट से 35 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। दीप्ति शर्मा ने 5 गेंदों पर 1 छक्के की सहायता से 10 रन की पारी खेली।

रोमाना अहमद ने चटकाए सर्वाधिक विकेट

बांग्लादेश की ओर से 3 ओवर में 27 रन देकर रूमाना अहमद ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए ।वहीं सलमा खातून कोई सफलता हाथ लगी।

शेफाली वर्मा ने गेंद से भी दिखाया दम

IND vs BAN: Shefali Verma-Smriti's fury, IND thrashed Bangladesh by 59 runs, broken this record, India on top of pointables
PC; bcci

शेफाली वर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहां उन्होंने पहले बल्लेबाजी से तो दूसरी और गेंदबाजी से शानदार अंदाज में गेंदबाजी की और 4 ओवर में 10 रन देकर दो विकेट चटकाए । जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।वही दीप्ति शर्मा को भी दो विकेट मिले ,रेणुका सिंह और स्नेह राणा को एक-एक सफलता हाथ लगी।

फरगना हक और निकाल ने किया संघर्ष

फरगना हक और निगार सुल्तान ने संघर्ष में ही पारी खेली ।जहां फरगना ने 40 गेंदों पर 30 रन एवं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आई  निगार सुल्तान ने 29 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। इसके बाद में विकेट गुच्चे गिरा। जहां आखिरी 4 विकेट महज 5 रन पर बांग्लादेश के गिरे। जहां स्पिनर ने अपना काम बखूबी निभाया और जीत दर्ज की।

अंकतालिका

अंकतालिका की बात की जाए तो भारतीय टीम 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं पाकिस्तान दूसरे स्थान पर और बांग्लादेश की टीम तीसरे स्थान पर 6/6 अंक के साथ काबिज हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here