Sri Lanka Women vs Malaysia Women, 14th Match: भारत और मलेशिया के बीच एशिया कप 2022 का चौदहवां मैच सिलहेट में खेला गया। जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया की टीम 33 रनों पर ढेर हो गई और जीत श्रीलंका की हुई ।श्रीलंका की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है जहां भारतीय टीम की मुसीबतें बढ़ गई हैं। आज की खबर विस्तार से।
श्रीलंका की निराशाजनक शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रहीं जहां श्रीलंका ने अपने 3 विकेट 14 रन पर खोए। वहीं पारी को संभालते हुए कप्तान अटापट्टू ने 34 गेंदों पर 21 रन बनाए वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निलक्षी डिसिल्वा ने 23 गेंदों पर 21 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रणसिंघ ने 18 गेंद पर 23 रन बनाए। जहां उन्होंने 2 चौके जड़े और साशा आज़मी ने 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। ऐन्ना हमीजाह ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाएं ।
मलेशियाई की एक प्लेयर छू पाई दहाई का आंकड़ा

जीत के लिए 106 रनों का पीछा करने उतरी मलेशिया की टीम 33 रनों पर ऑल आउट हो गई ।जहां केवल हंटर ने 15 गेंदों पर 18 रन बनाए एवं दहाई का आंकड़ा छूने वाली एकमात्र पर बनी ।वहीं 6 प्लेयर ऐसे भी रहे जिन्होंने 0 पर आउट हुए।
गेंदबाजों की जबरदस्त गेंदबाजी

श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जो श्रीलंका ने पावर प्ले के अंदर चार विकेट मलेशिया के गिरा दिया वही सुगंधिका कुमारी ने 3 ओवर में 11 रन देकर दो विकेट चटकाए ।वही मलाशा ने 1.5 ओवर में 4 विकेट हासिल कर मलेशिया की कमर तोड़ दी ,रणवीरॉ ने दो ओवर में 8 रन देकर दो विकेट चटकाए।
प्वाइंट्स टेबल (Woman’s Cup T20 2022 – Points Table)

श्रीलंका ने इस जीत के साथ 2 अंक अर्जित किए वहीं छह अंकों के साथ टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर चुकी है ।वहीं भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के अब 6 अंक के साथ टॉप पर हैं। वहीं अब हर एक मैच बेहद महत्वपूर्ण होने वाल है हालाँकि भारतीय टीम का नेट रन रटे सबसे अधिक है ।







