IPL2022: दीपक हुडा की 55 रनों की तूफानी पारी, रशीद खान की गेंद पर लगाया जोरदार सिक्स, वीडियो हुआ वायरल

0
71
views
IPL2022: Deepak Hooda's stormy innings of 55 runs, a strong six on Rashid Khan's ball, video went viral
PC: IPLT20/ Twitter

लखनऊ सुपरजाइंट्स  और गुजरात  टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 का चौथा मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर गुजराती कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। वही बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की पलटन की शुरुआत बेहद खराब रही जहां लखनऊ के 4 विकेट महज 29 रनों पर गिर गए। जिसमें लोकेश राहुल, क्विंटन डिकॉक, लुईस मनीष पांडे शामिल थे ।वहीं दीपक हुड्डा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया एवं ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली जहां उन्होंने 55 रन बनाये । वहीँ  राशिद खान की एक गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया, छक्का इतना लंबा था कि राशिद खान को भी विश्वास नहीं हुआ की उनकी  गेंद पर दीपक हुड्डा ने उन्हें इतना जोरदार छक्का जड़ा है।

वीडियो दीपक हुड्डा का शानदार छक्का

दीपक हुड्डा ने राशिद खान की गेंद पर जुड़ा बेहतरीन छक्का दर्शक ने तालियों के साथ किया इस छक्के का स्वागत।

दीपक हुडा अच्छे फॉर्म में

मतलब है कि दीपक हुडा इस वर्ष बेहद अच्छे फॉर्म में है जो उन्हें कुछ मैन ऑफ द मैच के खिताब भी हाल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैचों में दिए गए थे वहीं उनका फॉर्म बरकरार है। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में यह भी कहा था कि वह बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी टीमें अपनी भूमिका अदा करने में सक्षम है।

दीपक हुडा ने खेली 55 रनों की शानदार पारी

दीपक हुडा ने लखनऊ की ओर से 41 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 55 रन बनाए उनका स्ट्राइक रेट 134‌ का रहा।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन):

 

केएल राहुल (captain), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन):

शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here