GT vs LSG: दीपक-आयुष का तूफान, लखनऊ ने ठोके 158/6, टूटे ये 5 रिकॉर्ड, 29/4 के बाद शानदार वापसी

0
75
views
GT vs LSG: Deepak-Ayush storm, Lucknow hit 158/6, broken these 5 records, great comeback after 29/4
PC: IPLT20/twitter

आईपीएल 2022 का चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 20 ओवर में 159 रनों की दरकार है।

लखनऊ की पारी

लखनऊ की ओर से दीपक हुडा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 41 गेंदों पर 55 रन की शानदार पारी खेली जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। यह हूडा का चौथा अर्धशतक रहा । वहीं 22 वर्षीय आयुष ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए 41 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाकर 54 रन की शानदार पारी खेली ।कुणाल पांड्या 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

रिकॉर्ड पर एक नजर

1.लखनऊ सुपर जायंट्स के पहले प्लेयर लोकेश और बने जो की पहली गेंद पर आउट हुए।

2. किसी आईपीएल टीम के लिए पहला डक पर आउट हो रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले कप्तान

1 2008 में वीवीएस लक्ष्मण (डेक्कन)
2 2008 में हरभजन सिंह (एमआई)
3 2022 में केएल राहुल (एलएसजी)

 

3.आईपीएल मैच की पहली गेंद में विकेट लेना ( सर्वाधिक )

3 – लसिथ मलिंगा
3 – प्रवीण कुमार
3 – अशोक डिंडा
2 – मोहम्मद शमी*
2 – इरफान पठान
2 – पैट कमिंस
2 – हरभजन सिंह
2 – जहीर खान
2 – उमेश यादव
2 – डिर्क नैन्नेस
2 – भुवनेश्वर कुमार

4.पहली बार शून्य पर आउट होने वाले प्लेयर प्रत्येक टीम से 

CSK- पार्थिव
DC – लक्ष्मण
DD – एस धवन
जीएल – बी मैकुलम
KXIP – ब्रेट ली
KKR- रिकी पोंटिंग
MI – डोमिनिक थॉर्नली
PWI – जी स्मिथ
RCB- बालचंद्र अखिल
RPS – के पीटरसन
RR – महेश रावत
SRH – अमित मिश्रा
लखनऊ  – केएल राहुल*

5.प्रत्येक टीम के लिए चुना गया पहला विकेट

MI – धवल कुलकर्णी
CSK – मनप्रीत गोनी
KKR – इशांत शर्मा
RCB – जहीर खान
पंजाब – ब्रेट ली
राजस्थान  – शेन वॉटसन
दिल्ली कैपिटल्स – ग्लेन मैकग्राथ
SRH – थिसारा परेरा
लखनऊ – मोहम्मद शमी*

गुजरात टाइटंस की शानदार गेंदबाजी

गुजरात टाइटन की ओर से मोहम्मद शमी ने मैच के पहले ही गेंद पर लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल को 0 पर चलता किया ।वही क्विंटन डि कॉक को शमी ने बोल्ड कर लखनऊ टीम के खेल में खलबली मचा दी। इसके बाद आए वेस्टइंडीज के प्लेयर लुइस 10 रनों पर वरुण का शिकार बने ।एक समय लखनऊ की टीम का स्कोर 4 विकेट पर 29 रन था ।उसके बाद लखनऊ की टीम के बल्लेबाज़ दीपक और आयुष ने पारी को संभाला ।गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की, वरुण एरॉन को 4 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट मिले। राशिद खान को 4 ओवर में 27 रन देकर एक सफलता हाथ लगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here