22 वर्षीय आयुष-दीपक हुडा बने संकटमोचक, ठोके अर्धशतक, मैच में बने 7 रिकार्ड, LSG ने ठोके 158/6

0
83
views
22-year-old Ayush-Deepak Hooda became troubleshooter, hit half-centuries, 7 records made in the match, LSG hit 158/6
PC:IPLT20/Twitter

आईपीएल 2022 का चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए वही गुजरात टाइटंस को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवर में 159 रनों की आवश्यकता है।

संकटमोचक बने दीपक हुडा और आयुष बडोनी

एक समय गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी और वरुण आयरन कहर बरपा रहे थे ।जहां लखनऊ का स्कोर एक समय 29 रनों पर 4 विकेट था, जब लोकेश राहुल, क्विंटन डिकॉक, लुईस, मनीष पांडे पवेलियन वापस लौट गए  थे ।वही बल्लेबाजी करने उतरे दीपक हुडा और आयुष ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।जहां दीपक हुड्डा ने 6 चौके और दो छक्के की मदद से 55 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।वहीं आयुष ने 41 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन का योगदान दिया वहीं अंत में कुणाल पांड्या ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 चौके की मदद से 13 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए।

लखनऊ सुपरजाइंट्स

लखनऊ ने पहले 1 से 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए ।वहीं 11 से 15 ओवर में लखनऊ ने बिना कोई विकेट खोए 62 रन जोड़े। आखिरी के 16 से 20 वर्ड में लखनऊ ने 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी

गुजरात की गेंदबाजी की बात की जाए तो स्ट्राइक गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मैच के पहले ही गेंद पर लोकेश राहुल को पवेलियन भेजा । इसके उपरांत उन्होंने क्विंटन डी कॉक को भी बोल्ड कर दियागुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की, वरुण एरॉन को 4 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट मिले। राशिद खान को 4 ओवर में 27 रन देकर एक सफलता हाथ लगी।

रिकॉर्ड पर एक नजर

1.लखनऊ सुपर जायंट्स के पहले प्लेयर लोकेश और बने जो की पहली गेंद पर आउट हुए।

2. किसी आईपीएल टीम के लिए पहला डक रिकॉर्ड करने वाले कप्तान

1 2008 में वीवीएस लक्ष्मण (डेक्कन)
2 2008 में हरभजन सिंह (एमआई)
3 2022 में केएल राहुल (एलएसजी)

 

3.आईपीएल मैच की पहली गेंद में विकेट लेना ( सर्वाधिक )

3 – लसिथ मलिंगा
3 – प्रवीण कुमार
3 – अशोक डिंडा
2 – मोहम्मद शमी*
2 – इरफान पठान
2 – पैट कमिंस
2 – हरभजन सिंह
2 – जहीर खान
2 – उमेश यादव
2 – डिर्क नैन्नेस
2 – भुवनेश्वर कुमार

4.पहली बार शून्य पर आउट होने वाले प्लेयर प्रत्येक टीम से प्लेयर की लिस्ट 

CSK- पार्थिव
DC – लक्ष्मण
DD – एस धवन
जीएल – बी मैकुलम
KXIP – ब्रेट ली
KKR- रिकी पोंटिंग
MI – डोमिनिक थॉर्नली
PWI – जी स्मिथ
RCB- बालचंद्र अखिल
RPS – के पीटरसन
RR – महेश रावत
SRH – अमित मिश्रा
लखनऊ  – केएल राहुल*

5.प्रत्येक टीम के लिए चुना गया पहला विकेट

MI – धवल कुलकर्णी
CSK – मनप्रीत गोनी
KKR – इशांत शर्मा
RCB – जहीर खान
पंजाब – ब्रेट ली
राजस्थान  – शेन वॉटसन
दिल्ली कैपिटल्स – ग्लेन मैकग्राथ
SRH – थिसारा परेरा
लखनऊ – मोहम्मद शमी*

6.आईपीएल में मोहम्मद शमी की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

3/15 बनाम डीसी (2020)
3/21 बनाम एमआई (2019)
3/21 बनाम आरआर (2021)
3/25 बनाम एलएसजी (आज)* 

7.आईपीएल में सर्वाधिक विकेट (2019 के बाद से)

70 – कगिसो रबाडा
67 – जसप्रीत बुमराह
61 – मोहम्मद शमी*
57 – युजवेंद्र चहली
56 – राशिद खान*

लखनऊ टीम :

केएल राहुल (captain), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन):

शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here