शमी ने राहुल को पहली गेंद पर आउट कर बनाया ये रिकॉर्ड, स्पेशल 11 का बने हिस्सा, वीडियो हुआ वायरल

0
73
views
Shami made this record by dismissing Rahul on the first ball, became part of Special 11, video went viral
PC: IPLT20/Twitter

आईपीएल 2022 में शामिल कर गई दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 का चौथा मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में शुरू हो चुका है ।गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान लोकेश राहुल पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरे। गुजरात की ओर से गेंद मोहम्मद शमी को थमाई गई। जहां मोहम्मद शमी ने मैच के पहले ही गेंद पर मैथ्यू वेड के हाथों लोकेश राहुल को कैच आउट करा कर इतिहास रच दिया है ।जहां वह स्पेशल 11 में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

गुजरात टाइटन की ओर से पहली विकेट लेने वाले प्लेयर बने मोहम्मद शमी

आईपीएल मैच की पहली गेंद में सर्वाधिक बार पहली विकेट लेने वाले प्लेयर

लसिथ मलिंगा 3
प्रवीण कुमार 3
अशोक डिंडा 3
मोहम्मद शमी* 2
इरफान पठान 2
 पैट कमिंस 2
हरभजन सिंह 2
जहीर खान 2
उमेश यादव 2
डिर्क नैन्नेस 2
भुवनेश्वर कुमार 2

 

गौरतलब है कि पहली गेंद पर पहला विकेट लेने वाले गुजरात टाइटंस के पहले प्लेयर अब मोहम्मद शमी बन चुके हैं वहीं अगर हर एक एक टीम के बारे में बात की जाए तो नीचे लिस्ट दी गई है।

प्रत्येक टीम के लिए चुना गया पहला विकेट

मुंबई इंडियंस  – धवल कुलकर्णी
चेन्नई सुपर किंग्स  – मनप्रीत गोनी
कोलकाता – इशांत शर्मा
बैंगलोर – जहीर खान
पंजाब  – ब्रेट ली
राजस्थान रॉयल्स – शेन वॉटसन
दिल्ली कैपिटल्स  – ग्लेन मैकग्राथ
हैदराबाद  – थिसारा परेरा
गुजरात   – मोहम्मद शमी*

टॉस के बॉस से हार्दिक पांड्या

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांडे ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन):

 

केएल राहुल (captain), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन):

शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here