CSK vs KKR: 2 साल बाद निकला धोनी के बल्ले से अर्धशतक, बने ऐसे IPL के तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज़, स्पेशल क्लब में हुए शामिल 

0
104
views
IPL 2022: Dhoni became the most
PC: IPLT20/Twitter

आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया जहां इस मैच में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज उतरे महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 साल बाद आतिशी  अर्धशतकीय  पारी खेलकर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड स्थापित किया। जिसकी विस्तृत जानकारी आगे खबर में देंगे। वह टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए।

आईपीएल सीजन के एक ओपनर में 50+ रन बनाने वाले विकेटकीपर

158* – केकेआर के लिए ब्रेंडन मैकुलम, 2008
54 – एडम गिलक्रिस्ट बनाम केकेआर, 2010
50* – एमएस धोनी बनाम केकेआर, आज

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही । जहां पिछले सीजन के ऑरेंज कैप होल्डर ऋतुराज को उमेश यादव ने 0 रन पर पवेलियन भेजा ।उसके बाद बल्लेबाजी करने आए रोबिन  ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 21 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए जिसमें उन्होंने 2 शानदार छक्के और 2 चौके जड़े। आईपीएल का अपना पहला मैच खेल रहे हैं कन्वे 3 रन के निजी स्कोर पर उमेश यादव का शिकार बने।

रायडू ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 15 रनों पर वह रन आउट हुए। चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान रविंद्र जडेजा ने 28 गेंदों पर 26 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली ,वही महेंद्र सिंह धोनी ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 50 रन बनाए।

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी

नाइट राइडर्स की गेंदबाजी की बात की जाए तो शुरु से ही गेंदबाजी में पैनापन नजर आ रहा था। उमेश यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 23 रन देकर एक सफलता अर्जित की रसल को भी एक सफलता हासिल की।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):

वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स (डब्ल्यू), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (सी), शिवम दूबे, एमएस धोनी (डब्ल्यू), ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here