Gujarat Giants vs Mumbai Indians Women:: वीमेन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी में खेला गया । इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाये । जिसके जवाब में गुजरात की टीम 64 रन पर सिमट गई । मुंबई की तरफ से कप्तान हरमन प्रीत और मैथ्यूज ने तहलका मचा दिया जहां हरमन ने 30 गेंद में 65 रन तो दूसरी तरफ मैथ्यूज ने 31 गेंदों पर 47 रन की तूफानी पारी खेली। वहीँ गेंदबाज़ी में मुंबई इंडियंस की ओर से साइका ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 4 विकेट हासिल कर मुंबई इंडियंस को 143 रन की विशाल जीत दिलाई
हरमनप्रीत ने ठोका WPL का पहला अर्धशतक

हरमनप्रीत ने WPL में इतिहास रच दिया । जहाँ बतौर कप्तान अपना पहला मैच जीता वहीँ उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक भी ठोका । जहाँ उन्होंने 14 चौके की मदद से 30 गेंद में 65 रन कूट डाले। जहाँ 216 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाज़ी की । वहीँ अमेलिया ने भी जोरदार प्रदर्शन किया और 6 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की नाबाद पारी खेली ।
गुजरात की टीम ताश के पत्तों की तरह हुई ढेर
गुजरात टीम की ओर से हेमलता ने सर्वाधिक 29 रन 23 गेंद में बनाये जहाँ उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया । वहीँ एक समय गुजरात की टीम के 6 प्लेयर 23 रन पर आउट हो चुके थे । जहाँ मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों ने धारधार गेंदबाज़ी की ।
साइका का छाया जादू

मुंबई इंडियंस की स्पिन गेंदबाज़ साइका ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की और 3.1 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किया । जहाँ उन्होंने जबरदस्त गेंदबाज़ी की ।
प्लेयर ऑफ द मैच

हरमनप्रीत को मैन ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया जहाँ उन्होंपने 65 रन की तूफानी पारी खेली । जिसके लिए उन्हें 100000 की धनराशि दी गई ।
सफारी पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द मैच
हेली मैथ्यूज ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 151 के स्ट्राइक रेट से 4 छक्के और 3 चौके जड़े और 47 रन बनाए । 4 छक्के के लिए उन्हें सफारी पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाज़ा गया ।







