Gujarat Giants vs Mumbai Indians Women: WPL का पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मैच खेला गया। जहां पहले ही उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में गुजरात की टीम को 143 रनों से मात दे दी है। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाए जिसके जवाब में गुजरात जायंट्स की टीम 64 रन पर सिमट गई। जहां कप्तान हरमनप्रीत ने और मैथ्यूज की तूफानी पारी के बाद आखिरी गेंद पर वांग ने तूफानी छक्का जड़ मैच का स्कोर 200 के पर पहुंचाया।
हरमनप्रीत और हेली मैथ्यूज की दमदार पारी

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमाप्रीर ने 30 गेंद में 14 चौके की दमपर 65 रन ठोके। वहीं हेली मैथ्यूज ने 31 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। वहीं अमेलिया ने 24 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली।
साइका इशाक की फिरकी

हालाकि हरमाप्रीत के धनकेदार पारी ने मैच की सारी लाइम लाइट लूटी लेकिन लेकिन मुंबई इंडियन की ओर से साइका इशाक ने जबरदस्त धारदार गेंदबाजी डाली और 3.1 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
मुंबई इंडियंस की वांग ने जड़ा आखिरी गेंद पर छक्का

मुंबई इंडियंस की ऑल राउंडर प्लेयर वांग ने मुंबई इंडियंस की पारी के आखरी गेंद पर छक्का जड़ टीम का स्कोर 200 के पर पहुंचा दिया। जहां उन्होंने स्नेह राणा की 20 वें ओवर की आखरी गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। जहां आने के साथ वांग ने।खेले गई पहली गेंद पर छक्का ठोक डाला जिसे देखकर मुंबई इंडियंस की ऑनर नीता अंबानी भी गदगद हो उठी।
मुंबई इंडियंस महिलाएं (XI):
हेले मैथ्यूज, यास्टिका भाटिया (डब्ल्यू), हरमनप्रीत कौर (सी), नट स्किवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा विस्ट्रकर, हुमैरा काज़ी, इस्सी वोंग, जतिमनी कलिता, सईक इशिके, सईक इशिके, सईक इशिके, सईक ईशेक
गुजरात के दिग्गज (XI ):
बेथ मूनी (डब्ल्यू/सी), सब्बिनेनी मेघना, हार्लेन देओल, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, दयालन हेमलाथा, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कान्वार, मोनिका पटेल, मंसी जोशी
वीडियो
First ever game of the league, 2️⃣0️⃣0️⃣+ on the board. Anyone else getting 2008 vibes? 🥲#GGvMI #TATAWPLonJioCinema pic.twitter.com/SOhRtaLmXx
— JioCinema (@JioCinema) March 4, 2023







