आई पी एल 2022 का आगाज 26 मार्च 2022 से शुरू होने वाला है। फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। वहीं आई पी एल 2022 के सीजन में कुल 70 लीग मैच एवं चार प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे गौरतलब है कि इस साल 10 टीमें आईपीएल का हिस्सा होंगे। इस साल गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल में शिरकत कर रही हैं l।वहीं गुजरात टाइटंस ने सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय के अचानक आईपीएल छोड़ने के बाद गुजरात ने आतिशी अफगानी प्लेयर रहमानुल्ला गुरबाज को अपनी टीम में शामिल किया है। जहां सुरेश रैना को तरजीह नहीं दी है। वहीं इसके पीछे का बड़ा खुलासा अब हो चुका है, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
फैंस को था सुरेश रैना का इंतजार
आपको बता दें की गुजरात टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या है जहां गुजरात टाइटंस ने अफगानी प्लेयर रहमानुल्ला गुरबाज को रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया है। आखिर किस वजह से हार्दिक की टीम ने गुरबाज को टीम में शामिल किया, सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है, उसके अनुसार रशीद खान एक बड़ी वजह बताए जा रहे हैं जहां गुरबाज की बेस प्राइस 50 लाख थी वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में भी उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।
इसके साथ ही वह अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वहीं विकेटकीपर विकल्प के तौर पर गुजरात को अलग फायदा मिलेगा। वहीं गुजरात के पास साहा के अलावा केवल मैथ्यू वेड हैं जो की 6 अप्रैल से पहले उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। हल्के रिद्धिमान साहा गुजरात टाइटंस के पहली विकल्प बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज की होंगे वही बैकअप के तौर पर अगवा न्यूज़ प्लेयर को टीम में शामिल किया गया हालांकि भारतीय क्रिकेट फैंस को सुरेश रैना की वापसी जेसन रॉय की जगह संभव लग रही थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
रहमनुल्लाह गुरबाज का क्रिकेट कैरियर
वनडे
रहमनुल्लाह गुरबाज ने खेले गए 9 मैचों में उन्होंने 53.5 की औसत से 428 रन बनाए हैं। उन्होंने उन्होंने 3 शतक जड़े हैं। वनडे में उन्होंने 19 छ्क्के जड़े हैं। वनडे में उनका सर्वाधिक 127 का है।
टी-20
वहीं टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 20 मैच खेले हैं। 26.7 की औसत से 534 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 137.63 का रहा है। उन्होंने टी-20 में 3 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रनों का है। टी-20 में उन्होंने 35 छ्क्के जड़े हैं।
गुजरात टाइटंस की 23 सदस्यीय टीम
शुभमन गिल,
डेविड मिलर,
मैथ्यू वेड,
रिद्धिमान साहा,
राशिद खान,
साईं सुदर्शन,
रहमनुल्लाह गुरबाज,
अभिनव मनोहर सद्रंगनी,
वरुण एरोन,
दर्शन नालकांडे,
यश दयाल,
प्रदीप सांगवान,
अलजारी जोसेफ,
रवि श्रीनिवासन
साईं किशोर,
नूर अहमद (
, लोकी फर्गुसन,
मोहम्मद शमी,
हार्दिक पांड्या,
डोमिनिक ड्रेक्स
विजय शंकर,
जयंत यादव,
गुरकीरत सिंह मान,
राहुल तेवतिया।







