आईपीएल 2022 की नीलामी पिछ्ले महीने पूरी हो चुकी है। सभी टीमों ने अब आईपीएल 2022 के लिए तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी है। आईपीएल 2022 का शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है। आईपीएल का पहला मैच 26 मार्च से चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। आईपीएल 2022 शुरू होने के पहले ही गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल हुए इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज जैसन रॉय ने आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है। उसके बाद गुजरात टीम को जैसन रॉय के रिप्लेसमेंट के लिए एक बढ़िया बल्लेबाज की जरूरत थी।
जैसन रॉय की जगह ये अफगानी बल्लेबाज होगा शामिल (explosive Afghan batsman will be included in the team of Gujarat Titans)
Gurbaz 🤝 Thala
IPL got 2 helicopters now 🚁 pic.twitter.com/RRVjdiHNvY
— pasha (@zorawarrr) March 8, 2022
गुजरात टाइटंस की टीम ने जैसन रॉय के नाम वापस लेने के बाद अफगानिस्तान के 20 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज के टीम में शामिल होने की खबर सामने आ रही है।
आईपीएल 2022 के पांचवें अफगान खिलाड़ी होंगे
आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस में रहमनुल्लाह गुरबाज के अलावा राशिद खान और नूर अहमद पहले से ही टीम में शामिल हैं। वहीं इसके अलावा कोलकाला नाइटराइडर्स ने ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को खरीदा है। साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने फजल हक फारूखी को खरीदा। वहीं अब जैसन रॉय के बाहर होने के बाद आईपीएल 2022 के पांचवे खिलाड़ी के रूप में रहमनुल्लाह गुरबाज बनने वाले हैं।
रहमनुल्लाह गुरबाज का क्रिकेट कैरियर
वनडे
रहमनुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए 9 वनडे मैच खेले हैं। 9 मैचों में उन्होंने 53.5 की औसत से 428 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में 3 शतक जड़े हैं। वनडे में उन्होंने 19 छ्क्के जड़े हैं। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 127 का है।
टी-20
वहीं टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 20 मैच खेले हैं। 26.7 की औसत से 534 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 137.63 का रहा है। उन्होंने टी-20 में 3 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रनों का है। टी-20 में उन्होंने 35 छ्क्के जड़े हैं।
गुजरात टाइटंस की 23 सदस्यीय टीम
शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, रहमनुल्लाह गुरबाज, अभिनव मनोहर सद्रंगनी, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, राशिद खान, वरुण एरोन, दर्शन नालकांडे, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, अलजारी जोसेफ (वेस्ट इंडीज), रवि श्रीनिवासन साईं किशोर, नूर अहमद (अफगानिस्तान), लोकी फर्गुसन, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, डोमिनिक ड्रेक्स (वेस्ट इंडीज), विजय शंकर, जयंत यादव, गुरकीरत सिंह मान, राहुल तेवतिया।







