वीडियो: “झाड़ू शॉट” खेले जा रहे थे शाकिब, कुलदीप ने स्टंप्स उड़ा दिखा दिया आइना, उड़ा दिए शाकिब के होश

0
53
views
Shakib was playing sweep shots, Kuldeep blew the stumps, blew Shakib's senses

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की दम पर बांग्लादेश की टीम को 188 रन से रौंद दिया है। गौरतलब है की भारतीय टीम जो जीत के लिए मैच में 20 विकेट हासिल करने थे और भारतीय टीम के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 20 विकेट हासिल किया। जीत के साथ भारतीय टीम ने 1/0 की बढ़त सीरीज में हासिल कर की है।

भारत ने जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 513 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जहां बांग्लादेश ने संघर्ष करते हुए दूसरी पारी में 324 रन पर सिमटी जहां एक समय भारत की जीत और हार के बीच शाकिब थे। जहां शाकिब अपने विकेट को एक छोर पर बचाए हुए थे वहीं कुलदीप यादव ने शाकिब को फिर से अपने शिकार बनाया।

कुलदीप ने उड़ाए शाकिब के होश

Shakib was playing sweep shots, Kuldeep blew the stumps, blew Shakib's senses
PC: BCCI

एक समय कुलदीप यादव को स्वीप शॉट पर स्वीप शॉट खेले जा रहे थे शाकिब जहां सभी फ्लाइट गेंद पर शाकिब झाड़ू ही लगाते नजर आ रहे थे और भारतीय टीम के कप्तान लोकेश राहुल की सरदर्द बन गए थे। वहीं कुलदीप यादव ने इस बार जबरदस्त चाल चली जहां उन्होंने इस बार टप्पा गुड लेंथ पर गिराया।

जहां फिर से झाडू शॉट खेलते हुए शाकिब नजर आए और अपने स्वीप शॉट खेलने में विफल हो गए और गेंद स्टंप से लगी और बेल्स का हाल बेहाल हो गया। जहां यह देख शाकिब भी नहीं समझ पाए की उनके साथ क्या हुआ है। वहीं शाकिब के रूप में बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरने के साथ ही भारतीय टीम की मैच में वापसी हुई। जहां 111 वें ओवर ओवर की आखिरी गेंद शाकिब की आखिरी गेंद बनी और शाकिब 84 रन पर आउट हुए।

शाकिब की पारी

शाकिब ने 108 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 84 रन बनाए और एक समय भारती टीम के लिए घातक लग रहे थे लेकिन कुलदीप के विकेट ने भारतीय खेमें में खुशी की लहर दौड़ा दी।

वीडियो

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here