IPL2022: मैन ऑफ द मैच बने विराट कोहली ने सभी को नज़रअंदाज कर इस एक इंसान को दिया प्रदर्शन का श्रेय

0
68
views
IPL2022: Virat Kohli, man of the match, ignored everyone and gave credit for this one person's performance
PC: IPL/BCCI

IPL 15 का 67वां मैच बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला गया। जहाँ इस रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर ने गुजरात को 8 विकेट से मात देकर प्ले ऑफ में जाने की होड़ को बरक़रार रखा है । जहाँ अब अगर मुंबई की टीम दिल्ली को मात देती है तो बैंगलोर प्लेऑफ का हिस्सा होगी ।



RCB के लिए जीत के हीरो रहे रन मशीन विराट कोहली । जिन्होंने आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार 73 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 8 चौका और 2 चक्का जड़ा। बेहद अहम मैच में यह पारी और विराट का रन के साथ योगदान बेहद खास  और यादगार बना । जिसके लिए विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से भी नवाज़ा गया ।

IPL2022: Virat Kohli, man of the match, ignored everyone and gave credit for this one person's performance
PC: IPL/BCCI

गुजरात  के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। गुजरात  ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 169 रनों का लक्ष्य बैंगलोर  को दिया । गुजरात  की तरफ से हार्दिक  (Hardik Pandya) ने 47 गेंदों पर 131.91 के स्ट्राइक रेट से कुल 62 रन बनाए, और सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर भी रहे । बैंगलोर की ओर से हाजेलवुड ने सर्वाधिक  2  विकेट चटकाए । मैक्सवेल, हसरंगा को एक-एक सफलता हाथ लगी।



जीत के लिए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर  की टीम की शुरुआत ठोस  रही। जहाँ  कप्तान डुप्लेसिस और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े । डुप्लेसिस ने  (44) , मैक्सवेल ने (40) रन का योगदान दिया वही टॉप स्कोरर विराट रहे जिन्होंने 73 रन बनाये । गुजरात  की ओर से रशीद खान ने  4 ओवर में 32 रन देकर 2 सफलता अर्जित की ।

IPL2022: Virat Kohli, man of the match, ignored everyone and gave credit for this one person's performance
PC: IPL/BCCI

मैन ऑफ द मैच

विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब नवाज़ा गया। जहाँ उन्होंने 54 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली । जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 135.19 का रहा ।

मैन ऑफ़ थे मैच बने विराट ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जानिए क्या कहा



यह एक महत्वपूर्ण मैच था। मैं निराश था कि मैंने टीम के लिए पर्याप्त नहीं किया। आज एक ऐसा मैच रहा जहाँ मैंने अपने बल्ले से टीम के लिए इम्पैक्ट पैदा करने में सक्षम रहा । इस जीत से टीम अच्छी स्थिति में है। आपको अपना नजरिया सही रखने की जरूरत है।

IPL2022: Virat Kohli, man of the match, ignored everyone and gave credit for this one person's performance
PC: IPL/BCCI

उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आप प्रक्रिया और प्रोसेस को भूल सकते हैं। मैंने वाकई बहुत मेहनत की है। मैंने कल नेट्स में 90 मिनट बल्लेबाजी की। आज मैं मैदान पर बहुत स्वतंत्र और आराम भाव से बल्लेबाज़ी करने उतरा । इस सीजन उतर चढ़ाव वाला रहा मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है समझ से परे था । यह इंग्लैंड में 2018 सीजन की याद दिलाता है जब  मुझे 21 पर हटा दिया गया था और मैंने फिर से शुरू हो सकती थी जैसे कि 2014 के दौरे पर हुई थी।



शमी की गेंद पर पहले ही शॉट से मुझे लगा कि मैं फील्डर के सिर पर लेंथ की गेंदें मार सकता हूं। मुझे पता था कि आज रात वह रात थी जब मैं शानदार खेल का प्रदर्शन कर सकता था। यह आश्चर्यजनक है कि मुझे इस संस्करण में इतना समर्थन मिला है। मैं उस सभी प्यार का हमेशा आभारी हूं जो मैंने पहले कभी नहीं देखा। अपनी कड़ी मेहनत को उन्होंने प्रदर्शन का श्रेय दिया ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here