आईपीएल 2022 अब अपने अंतिम चरण में है, जहां इस क्रिकेट के महाकुंभ में हर एक चीज देखने मिली। जहां शानदार कैच, शानदार छक्के ,चौके, विकेट, रन, शानदार अंपायरिंग ( हाँ आपने ठीक समझा ) के साथ किस्मत को भी इस बड़े स्टेज पर अपना रूप लेते देखा गया। जहां कुछ ऐसा ही गुजरात और बैंगलोर के बीच हुए आईपीएल के 67 वें मुकाबले में देखा गया जहां मैक्सवेल जब 0 रन पर थे तो क़िस्मत ने अपनी कृपा बरसा दी।
अपने किस्मत के घोड़े पर सवार मैक्सवेल ने गुजरात के खिलाफ खूब सवारी की। आईपीएल में जहां गुजरात और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेहद अहम् मैच में जब बेंगलुरु की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो एक अजीबोगरीब घटना घटी जो कि क्रिकेट जगत में बेहद कम बार देखने मिलता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फिनिशर मैक्सवेल जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब राशिद खान की एक गेंद पर वह गच्चा खा गए और वह गेंद जाकर विकेट पर लगी और इसमें सबसे मजेदार बात यह कि गेंद विकेट से लगने के बाद भी मैक्सवेल को आउट अंपायर ने नहीं दिया ।
गुजराती कप्तान हार्दिक पांड्या ने विकेट लेने के लिए 15 वें ओवर राशिद खान को दिया। गेंदबाजी के लिए आए राशिद खान ने मैक्सवेल को गेंद फेंकी जहाँ मैक्सवेल गेंद पर गच्चा खा गए और उनको समझ नहीं आया की क्या हुआ और गेंद जाकर विकेट से जा टकराई । गेंद विकेट के साथ टकराने के साथ ही विकेट से लाइट जली पर गलियां नहीं गिरी और मैक्सवेल की खुशकिस्मती थी कि बेल्स नहीं गिरी और उन्हें जीवनदान मिला।
इस घटना के बाद जहां एक और राशिद खान ने अपना असर पकड़ा ।वहीं शुभ्मन गिल, रिद्धिमान साहा और लेग साइड की दिशा में शमी ने भी अपना सर पकड़ लिया। मैक्सवेल को भी कुछ पल के लिए यकीन नहीं हो रहा था कि वह आउट होने से बस चुके हैं इसके उपरांत मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन करते हुए 18 गेंद पर 40 रन बना डाले। जिस समय वह आउट होने से बचे उस समय वह शून्य के स्कोर पर थे।
हालांकि आईपीएल 2022 में ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि जब गेंद विकेट से टकराई हो और बेल्स नहीं गिरा । इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में चहल की गेंद पर वार्नर भी खुश किस्मत रहे थे जहां उनकी बेल्स नहीं गिरी थी। जब तक बेल्स विकेट से नहीं गिरती तब तक बल्लेबाज को आउट करार नहीं दिया जाता।
प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है बेंगलुरु
IPL के 67वें मैच में बेंगलुरु ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया । GT ने RCB को 169 रन का टारगेट दिया था। जहाँ बनैलोरे ने इस टारगेट को 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया है ।बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 73 रन निकले। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 44 रनों की पारी खेली।
— vikki thakur (@vikkith73274828) May 20, 2022
0 रन पर आउट होते होते बचे मैक्सवेल ने 18 गेंद में 40 रन बनाये। अगर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई का मुकाबला बैंगलोर की भाग्य को तय करेगा जहाँ अगर मुंबई मुकाबला गंवा देती है, तो RCB प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।







