वीडियो : चीते की रफ़्तार से दौड़ रहे कोहली के सामने आये साई किशोर, निकल गया कचूमर !

0
103
views
Sai Kishore came in front of Kohli, running at the speed of a cheetah, went out!
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 67 वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बड़े ही शान से 8 विकेट से गुजरात टाइटंस से जीत लिया है । इस जीत के साथ अपनी ओर से बैंगलोर की टीम ने प्लेऑफ की उम्मीद को जिन्दा रखा है । वहीँ अगर दिल्ली को मात देने में मुंबई इंडियंस कामयाब हो जाती है तो बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी । लिहाजा मुंबई के हाथों में अब बैंगलोर के प्लेऑफ की चाभी है ।



बात करते हैं मैच के दौरान घाटी घटना की जहाँ एक बड़ा हादसा होते होते बचा। जब चीते की रफ़्तार से भी तेज दौड़ रहे विराट कोहली के सामने युवा साई किशोर आ गए और एक बड़ा हादसा बाल बाल होने से बचा ।

साई किशोर से हुई जबरदस्त टक्कर



विराट कोहली का फॉर्म एक बार फिर गुजरात के खिलाफ आ गया । जहाँ आईपीएल 2022 में यह दूसरी बार था जब विराट ने एक ही विपक्षी के खिलाफ दूसरा अर्धशतक जमाया था ।

Sai Kishore came in front of Kohli, running at the speed of a cheetah, went out!
PC: IPL/Twitter

कोहली आज अपने विराट फॉर्म में दिखे जहाँ उन्होंने 8 चौके और 2 शानदार छक्के अपनी शानदार पारी में लगाए ।  इसी दौरान तेज गति से रन बटोरने के चक्कर में गुजरात टाइटंस के स्पिन गेंदबाज साईं किशोर और विराट कोहली के बीच जबरदस्त भिड़त देखने मिली ।



जहाँ बड़ी दुर्घटना होते होते बची । ज्यादा चोटिल साई किशोर हो सकते थे वहीँ गनीमत यह रही की  किसी को चोट नहीं आई और दोनों प्लेयर सुरक्षित दिखे और  चोटिल होने से  बाल-बाल बच गए. यह घटना  बैंगलोर के बल्लेबाज़ी के दौरान  घटित हुआ जब नौवें ओवर में साईं किशोर गेंदबाज़ी करने आये ।जहाँ  तीसरी गेंद पर विराट कोहली शॉट लगाने के साथ ही तेजी से रन लेने के लिए नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर दौड़े ।

विराट कोहली चीते की रफ़्तार से  दौड़ रहे थे और गुजरात के गेंदबाज साईं किशोर नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर गेंद को पकड़ने के लिए खड़े थे । जब तक  किशोर गेंद को अपने हाथो में पकड़ कर स्टंप पर मार पाते उससे पहले ही  विराट कोहली क्रीच पर पहुंच गए और  पीछे की ओर आ रहे साई किशोर से उनकी टक्कर हो गई । दोनों ही प्लेयर जबरदस्त रूप से मैदान पर गिरे । इस घटना में कोहली का सर  किशोर के शरीर से जा भिड़ा। ख़ुशी यह हुई की किसी को चोट नहीं आई ।



इस घटना का वीडियो की चर्चा काफी हो रही है । विराट कोहली ने 54 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 73 रनों की शानदार पारी खेली। जहाँ उन्हें मैन ऑफ ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । इस मैच में विराट कोहली अपने पुराने अंदाज़ में दिखे और आखिरी लीग मैच को यादगार बनाया ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here