बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 का 67वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहाँ बैंगलोर ने 8 विकेट से गुजरात को रौंद दिया है । जहाँ एक बार फिर रन मशीन कोहली का बल्ला सर्विसिंग करवाकर वापस काम पर लग गया है । जहाँ एक बार फिर विराट के जादुई बल्ला रन उगल रहा है । रन के सूखे से जूझ रहे विराट गुजरात के खिलाफ अलग अंदाज़ में दिखे । जहाँ उनकी ताबड़तोड़ 74 रन की पारी खेली और गेंदबाज़ों की जमकर क्लास लगाई ।
करामाती राशिद खान की गेंद पर विराट के लगाए गए छक्के ने दर्शकों का दिल जीता वहीँ कवर ड्राइव ने लोगों को दीवाना किया । यह विराट दिन था जहाँ किंग कोहली वापसी कर चुके है । विराट कोहली ने 54 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 74 रन की पारी खेली ।

गुजरात के विरूद्ध मिली 8 विकेट से जीत के साथ अब बैंगलोर की टीम अब पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जहाँ अब RCB के कुल 16 अंक हो गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास 14 अंक है, अगर मैच मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स की टीम हरा देती है तो बैंगलोर की टीम बहार हो जाएगी वहीँ अगर दिल्ली की टीम हारती है तो आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
बैंगलोर-गुजरात के बीच हुए मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में जहाँ हार्दिक का बाला चला तो दूसरी और विराट ने खोया लय पाया । दोनों टीमों के प्लेयर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मैच के दौरान कई रिकॉर्ड भी बनाये गए जहाँ विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये । जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।
विराट कोहली आईपीएल-15 सीजन में गुजरात टाइटंस के विरूद्ध आतिशी पारी खेली है, जहाँ विराट का औसत 65.50 का रहा है और उन्होंने 2 पारी में 131 रन बनाये है। वहीं गुजरात को हटा दें तो विराट ने खेले गए कुल 12 मैचों में 16.18 के औसत से केवल 178 रन बनाये थे । इस साल गुजरात के खिलाफ उनका बल्ला जमकर गरजा है ।
2 विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस के बीच गुजरात के खिलाफ पहले विकेट के लिए 115 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई जहाँ आईपीएल सीजन 15 की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से यह सबसे बड़ी सलामी पार्टनरशिप थी ।
3. गुजरात के खिलाफ 54 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से विराट ने 73 रनों की आतिशी पारी खेली है। जहाँ यह इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 15 का उनका दूसरा अर्धशतक था ।
4. गुजरात टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल करियर में 100 कैच पूरा कर लिया । डुप्लेसिस के कैच के साथ उनका आईपीएल में यह रिकॉर्ड पूरा हुआ ।
5. आरसीबी के खिलाफ 47 गेंदों पर हार्दिक ने 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली . वहीँ इस सीजन का हार्दिक का यह तीसरा अर्धशतक रहा । एक आईपीएल सीजन में यह हार्दिक की तरफ से बनाया गया सर्वाधिक अर्धशतक है ।
6 IPL इतिहास में कोहली चौथी दफा स्टंपिंग किये गए इससे पहले वे , एंड्रयू साइमंड्स (2009), मुरलीधरन (2010), रवींद्र जडेजा (2014) और कल राशिद खान (2022) की गेंद पर आईपीएल में स्टंपिंग का शिकार हुए ।
7 आईपीएल में चेज़ के दौरान 3000 रन पुरे करने वाले पहले प्लेयर बने कोहली । उनके बाद डेविड वॉर्नर 2839 रन, रॉबिन उथप्पा 2832, शिखर धवन 2668 हैं ।
8 आईपीएल 2022 में विराट कोहली ने 2 अर्धशतक बनाये जहाँ उनके दोनों अर्धशतक गुजरात के खिलाफ आये ।
9 आईपीएल चेज़ में सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले भारतीय प्लेयर की बात की जाये तो विराट कोहली तीसरे स्थान पर (19) हैं पहले स्थान पर धवन (22) टॉप पर हैं ।







