Deccan Gladiators vs New York Strikers, 9th Match: डेक्कन ग्लैडिएटर और न्यूयॉर्क स्ट्राइकर के बीच टी 10 लीग का 9 वा मैच शेख जायेद स्टेडियम में खेला गया। जहां एक बार फिर विंटेज सुरेश रैना की जबरदस्त पारी देखने मिली। हालांकि सुरेश रैना के जबरदस्त कैमियो पारी खेली और फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी। जहां मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने टी 10 लिग में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 19 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रनों की पारी खेली । जहां उन्होंने 2 चौके और एक छक्का जड़ा। आगे खबर विस्तार से।
डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।
संकटमोचक बने सुरेश रैना (suresh Raina in T 10)

डेक्कन चार्जर्स के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। डेक्कन चार्जर्स ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट 19 रनों पर खो दिए थे ।सुरेश रैना ने चौथे नंबर पर आकर पारी को संभाला और 19 गेंदों पर 147 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 28 रनों की पारी खेली।
सुरेश रैना के आउट हो जाने के बाद ओडियन स्मिथ ने पारी को आगे बढ़ाते हुए 19 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 38 रन बनाए और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया ।इस मुकाबले में रसल फ्लॉप रहे जहां वह 0 रनों पर आउट हुए. वहीं पिछले मैच के हीरो निकोलस पूरन भी 7 रनों पर आउट हुए।
8 वें ओवर की आखिरी गेंद पर जड़ा जबरदस्त छक्का

सुरेश रैना ने थॉमसन के आठवें ओवर की आखरी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जबरदस्त छक्का जड़ा जहां रैना ने थॉमसन के गेंद पर पहले ही विकेट को छोड़ रूम बनाया और शॉर्ट लेंथ गेंद पर करारा प्रहार करते हुए गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में छक्के के लिए भेजा।
जहां थॉमसन को यकीन नहीं हुआ की गेंद सीमा रेखा के बाहर चली गई है। हालांकि इसके ठीक बाद 9 वें ओवर की आखिरी गेंद पर रियाज की गेंद पर रैना का कैच स्टर्लिंग ने लेकर 28 के स्कोर पर पविलियन के बाहर भेजा। हालांकि इस मैच में रैना की टीम की 8 विकेट से हार हुई लेकिन फैंस के लिए अच्छी बात यह रही की रैना अब फॉर्म में आ गए हैं।
विडियो
Raina Six😍😍😍😍😍#HappyBirthdayRaina#SureshRaina#Raina pic.twitter.com/W1Ao94duo2
— Rainahari (@Rainahari8) November 26, 2022
;







