भारत-न्यूजीलैंड वनडे श्रृंखला का दूसरा बेहद अहम् मुकाबला रविवार को हेमिल्टन के सिडन पार्क में खेला जा रहा है। जहाँ एक बार फिर न्यूजीलैंड ने टॉस जीत भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । जहाँ बारिश से बाधित इस मैच को 50 ओवर से 29 ओवर कर दिया गया है । जहाँ पहले बारिश की वजह से मैच को 4.5 ओवर पर रोका गया था वहीं दूसरी बार मैच को 12.5 ओवर में रोक दिया गया है । अच्छी बात यह है की भारतीय टीम ने अपने 1 विकेट पर 89 रन बनाये हैं जहाँ सूर्यकुमार और शुभमन की जोड़ी मैदान पर हैं और सूर्यकुमार अपने जबरदस्त रचनात्मक शॉट से गर्दा उड़ा रहे हैं ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 12.5 ओवर में1विकेट गंवाए 89 रन बना लिए हैं। कप्तान शिखर धवन 3 रन पर मैट हैनरी की गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन के हाथों रन गति को तेज करने के चक्कर में आउट हुए ।दीपक चाहर और दीपक हुड्डा की वापसी टीम में हुई है।संजू सैमसन और शार्दूल ठाकुर को आराम दिया गया है ।
सूर्यकुमार को किया गया प्रमोट

गौरतलब है की जैसे ही ओवर में कमी की गई वैसे ही बल्लेबाज़ी क्रम में भी बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है । जहाँ धवन के आउट होने पर श्रेयस की जगह सूर्यकुमार को प्रमोट किया गया । हलकिन की कुछ गेंद पर सूर्यकुमार थोड़े असहज लगे लेकिन इसके बाद उन्होंने मैदान पर कीवी गेंदबाज़ों की रिमांड पर लेना शुरू कर दिया है ।

11.4 वे ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल ब्रेसवेल को सूर्यकुमार ने रिवर्स स्वीप पर 720 डिग्री शॉट खेलकर गेंद को सीमा रेखा के बहार पहुंचकर छक्का अर्जित किया । जहाँ गेंद हाथ से चगुत्ने पर तुरंत सूर्यकुमार ने पोजीशन बदली और गेंद को रिवर्स स्वीप करते हुए छक्के के लिए लांच कर दिया । जहाँ इस शॉट देखर दर्शकों में ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा । खबर लिखे जाने तक सूर्यकुमार ने 25 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 34 रन बना चुके हैं ।
वीडियो
Sky🔥 pic.twitter.com/QUQ1Yw8qGu
— Arun (@ArunTuThikHoGya) November 27, 2022







