वीडियो: श्रेयस के “अपर कट” छक्के ने दिलाई सहवाग की याद, उड़ा दिए एडम मिल्ने के होश, 80 रन की पारी खेल मचाई तबाही,8 वनडे परियां पर डालें एक नजर

0
49
views
Shreyas' upper cut six reminded Sehwag, blew Adam Milne's senses

New Zealand vs India, 1st ODI: ऑकलैंड में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 7 विकेट से हार गए हैं। जहां भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए ।जहां जीत के लिए 307 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 47.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 309 रन बनाकर सीरीज में 1/0 की बढ़त हासिल कर ली।

इस मैच में भारत की तरफ से श्रेयस ने जबरदस्त पारी खेली। जहां उन्होंने 76 गेंद में 80 रनों की आतिशी पारी खेली वहीं उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े। जिसमें एक अपर कट सिक्स ने वीरेंद्र सहवाग की याद दिला दी। आगे खबर विस्तार से।

श्रेयस(Shreyas Iyer) ने खेली जबरदस्त पारी

श्रेयस वंडे फॉर्मेट में हैं जहां हाल में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 113 रनों की पारी श्रेयस के बल्ले से निकली थी। वहीं न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भी उनका जबरदस्त प्रदर्शन देखा गया। श्रेयस ने जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की और 4 चौके और 4 छक्के की मदद से जबरदस्त 80 रन की पारी खेली।

सैमसन और श्रेयस के बीच हुई जबरदस्त साझेदारी

Shreyas' upper cut six reminded Sehwag, blew Adam Milne's senses
PC; BCCI

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रेयस अय्यर और संजू सैमसंग के बीच 82 गेंदों पर 94 रनों की साझेदारी हुई . इसके बाद से श्रेयस ने सुंदर के साथ मिलकर 23 गेंदों पर 46 रन की जबरदस्त साझेदारी की जिसके बल पर भारतीय टीम ने 300 का आंकड़ा पार किया।

एडम मिल्स के सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर ऑफ साइड की दिशा में अपर कट जड़ा और छक्का जड़ा। जहां उनके इस जबरदस्त शॉट ने भारत के पूर्व ओपनर सहवाग की याद ताजा कर दी। वहीं आपको बता दें की श्रेयस के अगर आखिरी के 8 वंडे पारियों पर नजर डालें तो श्रेयस ने कुल 5 अर्धशतकीय परी और एक शतक जड़ा है।80(111),54(57),63(71),44(34),50(37),113*(111),28*(23),80(76)

वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here