विडियो: चहल को पंत ने दी ये सलाह और अगली ही गेंद पर फिलिप्स हुए क्लीन बोल्ड, चतुर चहल ने लगाई बुद्धि

0
86
views
: Pant gave this advice to Chahal and Phillips was clean bowled on the very next ball, clever Chahal used intelligence

IND vs NZ:भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय t20 इंटरनेशनल मैच की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है जो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने  गेंदों पर 111 रनों की आतिशी नाबाद पारी खेली। जहां इस मैच को भारत ने 65 रन से जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम 126 रनों पर सिमट गई। वहीं इस मैच में चहल को भी जगह मिली और उसका उन्होंने जबरदस्त फायदा भी उठाया। जहां 10 वें ओवर में चहल के जबरदस्त गेंद ने फिलिप्स को चलता कर दिया। वहीं इस विकेट में ऋषभ पंत की सलाह चहल के काम आई।

चहल ने दिखाया कमाल

: Pant gave this advice to Chahal and Phillips was clean bowled on the very next ball, clever Chahal used intelligence

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में यजुवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो सफलताएं अर्जित की। जहां उन्होंने गैलन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया तो वहीं दूसरी ओर निशम को ईशान किशन के हाथों कैच आउट करवा कर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी।

10वें ओवर में दिखी ऋषभ पंत और चहल की जुगलबंदी

: Pant gave this advice to Chahal and Phillips was clean bowled on the very next ball, clever Chahal used intelligence

दसवीं ओवर की दूसरी गेंद पर फिलिप्स ने चहल की  गेंद पर लेग साइड की ओर जबरदस्त छक्का जड़ा अपनी मंशा जाहिर कर दी।इसके बाद विकेट के पीछे से ऋषभ पंत ने यूज़वेंद्र चहल को हिदायत देते हुए कहा कि गेंद धीमा डालें वही चहल ने ऋषभ पंत की बात को सुनी और गेंद को विकेट पर एकदम धीमी डालीं और फिलिप्स धीमी गेंद पढ़ नहीं पाए और चकमा खाकर गेंद स्टंप को ले उड़ी। ।

जहां गैलन फिलिप्स 6 गेंदों पर 1 चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बना चुके थे एवं खतरनाक साबित हो सकते थे लेकिन चहल और पंत की जुगलबंदी ने उन्हें पवेलियन वापस भेजा। वहीं इसके बाद 2.5 ओवर में दीपक हुडा ने 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किया।

वीडियो

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here