वीडियो: सदमे में दिखे विलियम्सन, कबूला ” सूर्यकुमार के कुछ शॉट मैंने जिंदगी में पहले कभी नहीं देखे” 

0
50
views
Shocked Williamson confesses

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे टी 20 मैच मे टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए । भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। जहाँ उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के की मदद से महज  51 गेंद में 217 के SR से 111 रन की नाबाद पारी खेलकर न्यूजीलैंड के माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर समा बांध दिया । उनके अलावा  ईशान किशन ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली । वहीँ पंत 6 रन पर आउट हुए । भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाये थे ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 126 रन पर सिमट गई । भारत की तरफ से दीपक हुड्डा ने करियर बेस्ट फिगर प्राप्त किया । जहाँ उन्होंने  4 विकेट हासिल किये । दयसरी ओर  युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं हासिल हुई । न्यूजीलैंड के लिए कप्तान विलियमसन ने 52 बॉल पर 61 रन बनाए।

सूर्यकुमार बारिश के बॉस खूब चमके

Shocked Williamson confesses "I have never seen some shots of Suryakumar before in my life"
PC: bcci

एक समय पावर प्ले के ठीक बाद मैच को बारिश की वजह से रोक दिया गया था । लकिन जैसे ही मैच इसके बाद शुरू हुआ सूर्यकुमार ने बिना किस भेदभाव के सभी कीवी गेंदबाज़ो की धुनाई कर दी । जहाँ 11 चौके और 7 छक्के ने मैदान में तबाही मचा दी । यहाँ तक की विलियम्सन भी अजीबो गरीब मुँह बनाते हुए दिखाई दिए ।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में विलियम्सन ने कही ये बात

Shocked Williamson confesses "I have never seen some shots of Suryakumar before in my life"

विलियम्सन ने हार के बाद कहा की “यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बिलकुल भी नहीं था। सूर्या की पारी आउट ऑफ वर्ल्ड थी। मैंने अब तक पुरे करियर में सबसे बेहतरीन पारियों में से एक पारी देखि । उनमें से कुछ सूर्यकुमार के  शॉट्स, मैंने पहले ज़िन्दगी में कभी भी नहीं देखे।

हमें गेंद से अच्छी शुरुआत नहीं मिली, जहाँ विकेट भी पर्याप्त विकेट नहीं मिले और बल्ले से भी तेज गति से रन नहीं निकले ।यह निराशाजनक था। फिर से, मैं सूर्यकुमार के बारे में कहूंगा, उनकी पारी ने ही जीत और हार तय कर दी थी और वे गेम हमसे दूर लेकर गए । कुछ क्षेत्रों को देखना और सुधारना महत्वपूर्ण है।सूर्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं इसमें कोई संदेह नहीं है ।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here