बाबर आजम का अलग चेहरा फैंस को देखने मिला जहां अपने शांत और गंभीर और क्रिकेट को लेकर बेहद फोकस मानें जाने वाले पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम का एक अलग चेहरा सामने आया। जहां इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने अपना आपा तब खोया जब वे शतक के करीब थे और हमवतन प्लेयर आगा की गलती की वजह से उन्हें रन आउट होना पड़ा।
रेहान अहमद की ओवर में घटी ये घटना

रेहान अहमद इंग्लैंड की ओर से 59 वा ओवर करने आए जहां बाबर आजम 78 रन बना चुके थे और अपने एक और शतक के बेहद करीब थे। जहां सलमान आगा ने स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर बाबर आजम जो की नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे उन्हे रन के लिए काल कर दिया। जहां यह रन बेहद कठिन था और केवल डाइव ही बाबर आजम को बचा सकती थी। लेकिन हैरी ब्रुक्स के शानदार थ्रो ने बाबर आजम को आउट करवा दिया।
जहां पोप ने ब्रुक्स के द्वारा फेके गए थ्रो को लपकर सीधा विकेट की गिल्लियां उखाड़ दी और 78 के स्कोर पर बाबर आजम को मैदान को छोड़ना पड़ा। जहां बाबर आजम ने मैदान को छोड़ते वक्त अपशब्द का प्रोयोग करते नजर आए।
पहली पारी में पाकिस्तान हुई 304 रन पर ढेर
पहली पारी में पाकिस्तान की टीम ने 304 रन बनाए जहां बाबर आजम ने 78, आगा सलमान ने 56 और अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे अजहर अली ने 45 रन की पारी खेली। जहां इंग्लैंड की तरह से जैक लीच ने 4 और रेहान ने 2 विकेट हासिल किया।
वहीं पहली पारी में इंग्लैंड की टीम ने खबर लिखे जाने तक 5 विकेट पर 154 रन बना लिया हैं। जहां ओली पोप ने 51 रन की पारी खेली वहीं ब्रुक्स ने अर्शशतक ठोक दिया है।







