पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कराची के मैदान पर खेला जा रहा है जहा ।इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम 2/0 से पीछे हैं। वहीं तीसरे टेस्ट मैच मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जहां पहली पारी में पाकिस्तान की टीम ने 304 रन बनाए। वहीं दूसरे दिन को खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 354 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 29/0 पर हैं जहां अब्दुल्लाह शफीक ने 14 और शान मसूद 3 रन पर हैं। जहां इस मैच में ब्रुक्स ने बेन स्टोक्स को रन आउट करवा दिया जहां इसके बाद क्या हुआ आगे खबर में विस्तार से दी गई है।
ब्रुक्स ने जड़ा शतक
ब्रुक्स शानदार फार्म में चल रहे हैं जहां उन्होंने 150 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 111 रन बनाए । जिसकी बदौलत इंग्लैंड की टीम ने 300 का आंकड़ा पार किया। वहीं ब्रुक्स से एक गलती हो गई की बेन स्टोक्स को ब्रुक्स के गलत कॉल की वजह से आउट होना पड़ा। जहां बेन स्टोक्स 26 के स्कोर पर रन आउट हुए।
33 वें ओवर की पांचवी गेंद पर हुए रन आउट

33 वें ओवर की पांचवी गेंद पर 2 रन लेने के चक्कर में बेन स्टोक्स रन आउट का शिकार बने। जहां दूसरी रन के लिए भागे ब्रुक्स ने आधे पिच पर आकर बेन स्टोक्स को माना किया। जहां इसके बाद फिर से बेन स्टोक्स पीछे मुड़े लेकिन तब तब काफी देर हो चुकी थी और वसीम जूनियर ने विकेट को उड़ा दिया।
जिसके ठीक बाद ब्रुक्स थोड़ा निराश दिखाई दिए वहीं आउट हुए बेन स्टोक्स ने थम्स अप का इशारा किया जहां वह मुस्कुराते हुए नजर आए। वहीं जिस अंदाज से गुस्से से वसीम जूनियर ने बेन स्टोक्स को रन आउट किया वह भी देखने लायक रहा। जहां कराची टेस्ट को हर हाल में पाकिस्तान की टीम जीतना चाहेगी।
वीडियो
“Utter, utter confusion!” ⚡#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/wdyDwg9AIU
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 18, 2022







