वेस्टइंडीज और भारत (West Indies vs India, 1st T20I )के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम त्रिनिडाड में खेला जा रहा है ।इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कि कप्तान रोवमेन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस मुकाबले में t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 महीने बाद वापसी कर रही है . जहाँ चहल ने अपने पहले ही ओवर में तूफानी गेंदबाजी की उन्होंने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों मायर्स और किंग को पवेलियन का रास्ता दिखाया लेकिन चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे निकोलस पूरन (Nicholas Pooran)ने आने के साथ तूफानी छक्का लगाकर चहल की खुशी में खलल डाल दिया। खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 10 ओवर में 77 रन बना लिए हैं जहां उनके तीन विकेट आउट हुए हैं ।
चहल की जबरदस्त गेंदबाजी
भारत की ओर से 5 वा ओवर चहल करने आए जहां अपने पहले ओवर में धूम मचा दी ।जहां उन्होंने पहले मेयर्स को 1 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया तो वहीं 28 रन के स्कोर पर किंग को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जहां वेस्टइंडीज के 2 विकेट 1 रन के अंतराल पर गिरा। जहां चहल की फिरकी ने जबरदस्त कहर बरपाया। वहीं चहल ने लखनऊ में जनवरी में कीवी के खिलाफ आखिरी टी 20 मैच खेला था। हालांकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पूरन ने चहल के तीन गेंद पर एक छक्का और एक चौका ठोक उनकी खुशी में खलल डाल दी।
पूरन ने पूरे किए टी 20 I के 1500 रन

30 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद उतरे पूरन ने तूफान मचा दिया। जहां उन्होंने चहल की चौथी गेंद पर चौका और छठी गेंद पर छक्का ठोक दिया। जहां पूरन n घुटनों पर बैठकर लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का ठोक दिया। जहां वह अलग मूड में दिखाई दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पूरन ने 27 गेंद पर 38 रन ठोक दिए हैं और टी 20 इंटरनेशनल मैच में 1500 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
वीडियो
One of the most destructive batters in T20Is, Nicholas Pooran! 🔥
He is carrying on his brilliant MLC form in this series 😮#WIvIND #NicholasPooran #CricketTwitter pic.twitter.com/izcZmUFl9V
— OneCricket (@OneCricketApp) August 3, 2023







