भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 1st T20I )के बीच खेले जा रहे पहले टी 20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के समक्ष जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य रखा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट पर 149 रन बनाए। वहीं इस मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे निकोल्स पूरन को हार्दिक ने अपनी सनसनाती गेंद पर बेबस कर दिया जहां आउट होने के बाद निकोल्स पूरन का गुस्सा मैदान पर निकला जहां वह अपने बल्ले को पैड पर मारते नजर आए। जहां 34 गेंद में 41 रन निकोल्स पूरन ने ठोके।
मैच का लेखा जोखा
भारत वेस्टइंडीज के बीच पहला t20 इंटरनेशनल द्विपक्षीय श्रृंखला के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं जहां भारतीय टीम को जीत के लिए। 150 रनों की दरकार है। वेस्टइंडीज वर्सेस सर्वाधिक बनाने वाले प्लेयर वेस्टइंडीज के कप्तान पॉवेल जिन्होंने 32 गेंद पर 48 रन ठोके हालांकि दो रन से वे अपने अर्धशतक से चूके । निकोलस पूरन ने 41 रन तथा किंग ने 28 रन बनाए।
भारत की ओर से चहल और अर्शदीप ने 2/2 विकेट हासिल किए वहीं कुलदीप और हार्दिक को 1/1 सफलता हाथ लगी।
41 रनों की तूफानी पारी खेल पूरन हुए आउट

हाल में ही टी 20 लिग में 137 रन बनाकर MI को जीत दिलाने वाले पूरन (Nicholas Pooran) ने आने के साथ तूफानी पारी खेली। जहां उन्होंने 34 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन ठोके। हालाकि इसके बाद कप्तान हार्दिक ने पूरन को अपनी गेंद पर फसा लिया।
हार्दिक के 15 वें ओवर की पहली गेंद पर निकोल्स पूरन को चकमा दिया। जहां लेंथ डिलीवरी पर पूरन ने हवाई शॉट खेला और गेंद सीधी मिड विकेट की दिशा में गई और इस मैच में डेब्यू कर रहे तिलक वर्मा ने कैच को पूरा कर वेस्टइंडीज को करारा झटका दिया।
वीडियो
Pandya: Nicky 😛
.
.#INDvWIAdFreeonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/voBvRALdc4— FanCode (@FanCode) August 3, 2023







