वीडियो: तिलक वर्मा ने 39 रन ठोक मचाई तबाही, जोसेफ की 146 किमी रफ्तार की गेंद पर ठोका लगातार 2 छक्के, घूरते रह गए जोसफ

0
333
views
Tilak Verma wreaked havoc by hitting 39 runs, hit 2 consecutive sixes on Joseph's 146 km speed ball, Joseph kept staring
PC: TWITTER

भारत और वेस्टइंडीज ( West Indies vs India, 1st T20I) के बीच खेले जा रहा है पहले टी-20 मुकाबले में डेब्यू कर रहे तिलक वर्मा ने तूफानी पारी खेली जहां उन्होंने 22 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौके ठोक कर 39 रन बनाए ।वहीं जोसेफ की गेंद पर लगातार दो छक्के ठोकर उन्होंने यह बता दिया की वे भारतीय टीम के भविष्य हैं। जहां छक्का ऐसा था की जोसेफ तिलक वर्मा को घूरते नजर आए।

तिलक वर्मा का तूफान

सूर्यकुमार के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे तिलक वर्मा (TILAK VERMA) ने तूफानी पारी खेली जहां 21 गेंदों पर उन्होंने दो चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रन बनाये.  वहीं 39 रन के स्कोर पर शेफर्ड ने हेटमेयर के हाथों कैच आउट हुए करवाया।

मैच का लेखा जोखा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जहां वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने 32 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 48 रन ठोके। जीत के लिए भारतीय टीम 150 रनों की दरकार है. भारत की ओर से अर्शदीप और चहल में दो-दो सफलताएं अर्जित की। वहीं हार्दिक और कुलदीप को 1/1 विकेट मिला।

भारत की पारी लड़खड़ाई

जीत के लिए 150 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को दो शुरुआती झटके वेस्टइंडीज ने दिए।जहां ईशान किशन 6 रन और गिल 3 रन बना कर आउट हुए । सूर्यकुमार यादव ने 21 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की ।वही तिलक वर्मा ने 39 रन बनाए।

तिलक वर्मा ने ठोका लगातार 2 छक्के

Tilak Verma wreaked havoc by hitting 39 runs, hit 2 consecutive sixes on Joseph's 146 km speed ball, Joseph kept staring
PC: TWITTER

तिलक वर्मा छठे ओवर में जोसेफ की गेंद पर 2 लगातार छक्के ठोके। जहां उन्होंने जोसेफ की तूफानी गेंद पर छक्का ठोका। जहां छठे ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने लेग साइड की गेंद पर छक्का ठोका। वहीं छठे ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा ने छक्का ठोका।




वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here