वीडियो: “कछुआ चाल” की वजह से संजू सैमसन हुए रन आउट, डाइव लगाकर बचा सकते थे विकेट, मेयर्स ने पलटा मैच

0
376
views
Sanju Samson was run out, could have saved the wicket by diving, Meyers reversed the match
PC: TWITTER

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की सीरीज के पहले मुकाबले संजू सैमसन 12 रन बनाकर मेयर्स के हाथों रन आउट हुए ।जहां फैंस उनकी भागने की रफ्तार के साथ डाइव ना लगाने पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं। जहां रिप्ले में यह साफ देखा गया की अगर संजू सैमसन डाइव लगा देते तो शायद वे रन आउट से बच सकते थे। टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 149 रन 6 विकेट पर बनाए जहां जीत के लिए भारतीय टीम को 150 रनों का लक्ष्य दिया गया। भारतीय टीम 20 ओवर में 145 रन बना पाई और वेस्टइंडीज ने 4 रन से यह मैच जीता।

पॉवेल और पूरन ने खेली तूफानी पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की ओर पूरन ने 41 और पॉवेल ने 48 रनों की तूफानी पारी खेली । जहां दोनों ने चौके और छक्के ठोके। वहीं भारत की ओर से चहल और अर्शदीप ने 2/2 विकेट हासिल किए। हार्दिक और कुलदीप को एक एक सफलता हाथ लगी।

भारतीय पारी बिखरी

Sanju Samson was run out, could have saved the wicket by diving, Meyers reversed the match
PC: TWITTER

जीत के लिए 150 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने नियमित अंतराल पर विजेट खोए। जहां इशान 6 रन, गिल 3 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार ने 21 रन, तिलक वर्मा ने 39 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या के 19 रनों पर बोल्ड होने के बाद भारतीय टीम का पतन शुरू हुआ। जहां हार्दिक के 16 वें ओवर में आउट होने के बाद इसी ओवर में संजू सैमसन 12 के स्कोर पर रन आउट हुए। जिसका खामियाजा टीम इंडिया को उठाना पड़ा। यहीं वो पल था जहां से मैच पलटा।

जहां अच्छी शुरुआत के बाद भारतीय टीम फिनिश नहीं कर पाई। अक्षर पटेल ने 13 और अंत में 7 गेंद पर 12 रन बनाकर अर्शदीप ने मैच को रोमाँचक बनने की कोशिश की लेकिन उनके रन आउट के बाद भारतीय टीम की सारी आशा जीत की धूमिल हो गई।

संजू सैमसन का रन आउट

16 वें ओवर की तीसरी गेंद पर संजू सैमसन  (SANJU SAMSON)को मेयर्स ने रन आउट किया। जहां अक्षर पटेल के कॉल पर रन भागने की होड़ में संजू सैमसन से बड़ी गलती हुई। जहां संजू सैमसन थोड़ा लेट रिएक्ट करते नजर आए। जहां 12 गेंद में संजू के बल्ले से 12 रन निकले।




 

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here