वीडियो: चहल ने अपनी पहले ही ओवर में उखाड़ दिए 2 विकेट, मेयर्स-किंग के उड़े होश, फिर पूरन कर दी सुताई

0
355
views
Chahal uprooted 2 wickets in his first over, dismissed Meyers-King
PC: TWITTER

भारत और वेस्टइंडीज ( West Indies vs India, 1st T20I)के बीच क्रिकेट आज त्रिनिदाद स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जा रहा है ।इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।वही इस मुकाबले में यजुवेंद्र चहल की जबरदस्त वापसी हुई है . वनडे श्रृंखला में चहल की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला था इस मुकाबले में कुलदीप और यजुवेंद्र चहल की जोड़ी खेल रही है ।वही पहले ही ओवर में चहल ने वेस्टइंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा कर सनसनी मचा दी। आगे खबर विस्तार से।

ब्रैंडन किंग और मेयर्स को चहल ने किया आउट

वेस्टइंडीज के कप्तान पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।जहां पहले 4 ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए 29 रन ठोक डाले। पांचवे ओवर करने आये चहल ने अपने  पहले ही ओवर में दो सफलताएं अर्जित की जहां उन्होंने मायर्स को पहले पगबाधा आउट किया तो वही 5 ओवर की तीसरी गेंद पर किंग  का शिकार अपनी फिरकी से किया।

किंग 19 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेलकर आउट हुए ।वहीं मायर्स को किस्मत का साथ नहीं मिला जहां बाहर जाती गेंद पर अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया । हालाकि बाल ट्रैकिंग में गेंद विकेट को छोड़ती निकलती नजर आई।

2 विकेट लेने के बाद पूरन ने किया प्रहार

Chahal uprooted 2 wickets in his first over, dismissed Meyers-King
PC: TWITTER

चहल ने अपने पहले तीन गेंद पर 2 बड़े विकेट हासिल किए वहीं पूरन ने अगली तीन गेंद पर एक छक्का और एक चौका ठोक डाला और तुफानी प्रदर्शन किया। जहां पूरन ने खबर लिखे जाने तक 14 गेंद में 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 27 रन बना लिए हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 8 ओवर में 61 रन पर 3 विकेट हासिल कर लिया है।




वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here