पाकिस्तान के रन मशीन कहे जाने वाले बाबर आजम ने पाकिस्तान को जिस बुलंदी पर ले कर गए हैं वह किसी से छुपा नहीं हुआ है। जहां पाकिस्तान को अलग ऊंचाई पर ले जाने वाले प्रतिभावान कप्तान ने अपनी कैरियर के बेस्ट फॉर्म से गुजर रहे हैं। वहीं आपको बता दें की बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम अब नीदरलैंड और फिर एशिया कप 2022 के दौरे पर निकलेंगे ।
वहीं इससे पहले किए गए प्रेस कांफ्रेंस में बाबर आजम से तीखे सवाल दागे गए जहां एक समय ऐसा भी आया जब बाबर आजम को जमकर सुनने को मजबूर हो गए।
शोएब मलिक के ना चुने जाने पर बाबर आजम ने कही यह बात
शोएब मलिक को ना ही नीदरलैंड और ना ही एशिया कप के लिए चुना गया है। जहां शोएब मलिक के ना चुने जाने पर फैंस जरूर नाराज हुए वहीं पत्रकार के पूछे जाने पर बाबर आजम ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा की अगर टीम युवा टीम के साथ जाती है और उनका चुनाव होता है तो लोग कहते हैं की अनुभवी प्लेयर को क्यों नहीं जगह दी ।
वहीं अगर अनुभवी प्लेयर का चुनाव हुए तो आप ही सवाल उठाते हो की युवाओं को कब मौका मिलेगा। एक बात साफ है की जो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए ठीक होगा वहीं किया जायेगा। कभी कोई भी टीम से खुश नहीं होगा बात यह है की पाकिस्तान के लिए बेस्ट होगा वो हो रहा है।

हसन अली पर बोली यह बात
हसन अली पर बाबर आजम ने बताया की वे आउट ऑफ फॉर्म हैं और आने वाले समय में डोमेस्टिक सर्किट में अच्छा प्रदर्शन कर जल्द ही इंटरनेशनल टीम में वापसी करेंगे। इस लिए नसीम साह को टीम में जगह दी गई है।
बाबर आजम ने कहा की जब टीम का चुनाव हुआ तो सिलेक्टर्स, कोच और मैं बैठे हुए थे। जो टीम पाकिस्तान के लिए बेस्ट टीम हो सकती थी वो हमने किया। मेरे खयाल से टीम में बदलाव करना मुश्किल है जहां नीदरलैंड के तुरंत बाद एशिया कप शुरू है तो बेस्ट पाकिस्तान के लिए टीम थी हों हमने ऐलान किया है।
वीडियो
Babar Azam got no chill.l 👀
He’s getting more savage after every press conference 😂 pic.twitter.com/BhKYdmtZbz
— Team Babar Azam (@Team_BabarAzam) August 11, 2022







