बीते दिनों आयरलैंड , दक्षिण अफ्रीका , इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने अपने प्लेयर के चयन से यह साफ़ कर दिया की धवन टी 20 प्लान में शामिल नहीं हैं । टेस्ट में भी उनका चुनाव नहीं किया गया था लिहाजा एकमात्र चीज जो अब बचती है वो वनडे क्रिकेट ही है ।
जहाँ शिखर धवन ने हाल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बतौर कप्तान उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप कर भारतीय टीम को सीरीज जितवाया । वहीँ ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में धवन पहले कप्तान थे वहीँ अचानक bcci ने संसोधन कर लोकेश राहुल को कप्तान बना दिया है । जो फैंस के समझ से परे हैं ।
8 महीनों में 8 बार बदला भारत का कप्तान

गौरतलब है की इस साल कुल 8 महीनों में 8 कप्तान में बदलाव तीनो प्रारूप में किये जा चुके हैं । जहाँ अंतिम मौके पर भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने धवन की जगह लोकेश राहुल को कप्तान बना दिया है । वहीँ अब धवन बतौर उप कप्तान ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलते नज़र आएगें । वहीँ आंकड़ों के लिहाज से देखा जाये तो धवन के आँकड़े लोकेश राहुल से कही अच्छे हैं जिसकी चर्चा आगे की गई है ।
शिखर धवन vs लोकेश राहुल
लोकेश राहुल ने बतौर कप्तान कुल चार इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में कप्तानी की है जिसमें एक टेस्ट और 3 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं । जहाँ इन चारों मुकाबलों में लोकेश राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है । लिहाजा विनिंग प्रतिशत बेहद निराशाजनक है । इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लोकेश राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम ने 3 वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा था ।

शिखर धवन के आंकड़ों को देखे तो धवन की अगुवाई में भारतीय टीम ने कुल 6 एकदिवसीय मैचों खेली हैं जहाँ भारतीय टीम ने कुल पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं । टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में भी धवन ने खेले गए कुल 3 मुकाबलों में 1 जीत और 2 हार दर्ज की हैं । जहाँ वनडे का रिकॉर्ड धवन का बेहतरीन है ।
शिखर शिखर धवन ने इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्ही की सरजमीं पर 3-0 से वनडे सीरीज में भारतीय टीम को जीत दिलाई थी और 39 साल में पहली सीरीज जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके सरजमीं पर दिलाने का काम पूरा किया था । वहीँ श्रीलंका के खिलाफ धवन ने पिछले वर्ष सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी ।







