वीडियो: हार्दिक पांड्या के रफ्तार के सामने हुए काईल मेयर्स ढेर, छक्के ठोकने के चक्कर में हुए OUT, रोहित शर्मा ने किया कैच

0
303
views
Kyle Meyers piled up in front of Hardik Pandya's pace, OUT while hitting sixes, Rohit Sharma caught
PC: TWITTER

भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 1st ODI) के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला बारबाडोस के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं जहां कोई 6 गेंदबाजों को इस बार टीम में जगह दी गई है। वहीं सिराज की गैरमौजूदगी में मुकेश कुमार को पहले ही मैच में डेब्यू करने का मौका मिला वहीं हार्दिक पांड्या ने आने के साथ धमाल मचा दिया है। जहां हार्दिक ने वेस्टइंडीज के सलामी खतरनाक बल्लेबाज मेयर्स को चलता कर भारत को पहली सफलता दिला दी है।

रोहित शर्मा ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप के सामने रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जहां उन्होंने साफ किया की टीम एक्सपेरिमेंट करती दिखाई देगी और नए प्लेयर को अच्छा प्रदर्शन करने की दरकार होगी। जहां इस मैच में 6 गेंदबाजी विकल्प के साथ टीम इंडिया उतरी है।

वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई

खबर लिखे जाने तक 9 ओवर में वेस्टइंडीज के तीन प्लेयर आउट हो चुके हैं जहां ब्रैंडन किंग 17, मेयर्स 2 रन , एलिक 22 रन बनाकर आउट हुए। जहां डेब्यू कर रहे मुकेश कुमार ने एलिक को जडेजा के हाथों कैच आउट करवाया और पहला विकेट वंडे कैरियर का हासिल किया। वहीं शरदुल को भी एक सफलता हाथ लगी। जहां उन्होंने किंग को बोल्ड किया।

हार्दिक ने दिलाई भारत को पहली सफलता

Kyle Meyers piled up in front of Hardik Pandya's pace, OUT while hitting sixes, Rohit Sharma caught
PC: TWITTER

बारबाडोस के मैदान पर हार्दिक ने अपना जलवा दिखाया जहां उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर मेयर्स को मिड ऑन की दिशा में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाकर सनसनी फैला दी है। जहां हार्दिक पांड्या की लेंथ डिलीवरी पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में मेयर्स कैच आउट 2 रन के स्कोर पर हुए।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here