पााकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) हाल में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार के सवाल पर नाराज़ हो गए । जहाँ बाबर आज़म अपने करियर के बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं । बाबर आज़म अपने जीवन और करियर के बेस्ट फॉर्म में हैं जहाँ ICC रैंकिंग में भी बाबर आज़म का जलवा बरक़रार है ।
नीदरलैंड्स के खिलाफ सीरीज के पहले बाबर आज़म से पत्रकार ने अटपटा सा सवाल पूछ दिया जिसके बाद बाबर आज़म भड़क गए । ऐसा अक्सर होता है की पत्रकार मसाले के लिए कुछ ऐसे सवाल पूछ लेते हैं जो प्लेयर्स को चुभ जाए और वह कोई ऐसा बयान दे दें की वो चर्चा के विषय के साथ सुर्ख़ियों में आ जाता है । ऐसा ही कुछ बाबर आज़म के साथ भी हुआ है ।

एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ सीरीज खेलती नज़र आएगी , जिससे पूर्व पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मीडिया से रूबरू हुए। इसी दौरान एक पत्रकार ने उनके वर्क लोड और कप्तानी पर कटाक्ष करते हुए उनके कार्यभार पर सवाल उठा दिया । जहाँ पत्रकार ने बाबर से पूछा कि क्या कार्यभार की वजह से टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी प्रभाव देखा जा रहा है? और क्या सभी फॉर्मेट में कप्तानी का भार प्रदर्शन पर कोई असर तो नहीं दिखा रहा ।
बाबर आजम ने इस सवाल का जवाब का जवाब देते हुए कहा, ” जितना वर्क लोड आता है उस हिसाब से हम फिटनेस पर और अधिक काम कर रहे हैं , हम स्ट्रांग हैं , फिट हैं अभी हमारी जिस प्रकार की फिटनेस है, अभी ऐसा सोचा ही नहीं कि हम दो प्रारूप पर आ जाएं। क्या आपको लगता है, मैं बुड्ढा हो गया हूं? या हम बुड्ढे हो गए हैं?।” आपको हम फिट नहीं लग रहे है ?
पाकिस्तान को नीदरलैंड्स दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है जिसके लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान पहले ही हो गया है । जहाँ शोएब मालिक और हसन अली के नाम ना होने से पाकिस्तान के फैंस नाखुश हैं वहीँ । ठीक नीदरलैंड के बाद पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2022 में खेलती नज़र आएगी ।
“AAP KO KYA LAGTA HAI MAIN BOORHA HO GAYA HUN” Babar Azam replied when he was asked if he should leave one format to manage his workload – 😂 pic.twitter.com/PhczXXOlAm
— Asad Abdullah (@asad_qureshi257) August 11, 2022







