Video: संजू सैमसन ने लगाया आसमान को चीर 98 मीटर का छक्का, लगातर 2 छक्के से  उड़ा गए जांनगवे के होश

0
134
views

IND vs ZIM 3Rd One Day: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। जहां इस सीरीज पर 2/0 की अजय बढ़त हासिल कर भारतीय टीम ने पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। जहां निर्णायक मैच अब जिम्बाब्वे के लिए सम्मान की लड़ाई मात्र है। वहीं इस मैच में एक बार फिर संजू सैमसन ने कमाल दिखाया। जहां उन्होंने लगातर 2 छक्के लगकर सभी का दिल जीता वहीं 98 मीटर के छक्के को देखकर पूरा स्टेडियम गूंज उठाया। आगे खबर विस्तार से ।

2 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

आवेश खान और दीपक चाहर को मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में चुना गया। वहीं राहुल त्रिपाठी, शाहबाज , ऋतुराज बेंच पर ही रहे।

शुभमन गिल का शानदार शतक और संजू के तूफानी छक्के ने मचाया धमाल

Video: Sanju Samson ripped the sky for a 98 meter six, Jangwe's senses were blown away by 2 consecutive sixes
PC: BCCI

इस मैच में टॉस जीतने के बाद लोकेश राहुल 30 और धवन ने 40 रन की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने 15 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 130 रनों की पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने 50 रन बनाए। दीपक हुड्डा महज 1 रन पर आउट हुए। वहीं अपनी 15 रनों की छोटी लेकिन असरदायक पारी में संजू सैमसन ने सबका दिल जीता। जहां 46 वें ओवर में लगातर 2 छक्के जड़कर उन्होंने विपक्षी खेमें में गर्दा उड़ा दिया। वहीं उनमें से एक छक्का 98 मीटर का रहा।

संजू सैमसन का 2 लगातर छक्का

Video: Sanju Samson ripped the sky for a 98 meter six, Jangwe's senses were blown away by 2 consecutive sixes
PC: BCCI

आखिरी ओवर में रन रेट को तेज करने की मंशा से संजू सैमसन ने जांनगवे को रिमांड पर लेना चाहा और शानदार अंदाज में उनके ओवर में 2 छक्के जड़ दिए। आपको बता दें की दोनों छक्का उन्होंने विकेट के सामने जड़ा। जहां केवल टाइमिंग के दमपर उनका यह छक्का बेहद शानदार रहा। संजू सैमसन ने जांनगवे के तीसरे और चौथी गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर कर दिया। जहां शॉट बेहद शानदार रहा। हालांकि 2 छक्के लगाने के उपरांत वह आउट हुए। पहला छक्का उन्होंने 82 मीटर का जड़ा वहीं दूसरा छक्का 98 मीटर का रहा।

(Sanju samson)संजू सैमसन का छक्का, वीडियो

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here