आईपीएल 2022 का 41 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 146/9 रन बनाएं .जहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव की गेंद पर श्रेयस का शानदार कैच पकड़ा, वहीं उन्होंने कुलदीप यादव की ही गेंद पर आंद्रे रसेल को 0 रन पर स्टांप कर सनसनी फैला दी।
कुलदीप यादव का फिर चला जादू
कुलदीप यादव ने फिर से एक बार साबित कर दिया कि उन्हें रिटर्न ना करना कोलकाता नाइट राइडर्स की सबसे बड़ी भूल हो बन चुकी है। जहां पिछले मुकाबले में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट चटकाए थे। वही एक बार फिर उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 विकेट हासिल कर धमाल मचा दिया।
कुलदीप यादव ने सर्वप्रथम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस को आउट किया, जहां उनका शानदार कैच पंत ने पकड़ा। उसके बाद उन्होंने बाबा इंद्रजीत का विकेट हासिल किया, इसके उपरांत उन्होंने सुनील नारायण को आउट किया, इसके बाद आंद्रे रसैल को 0 रन पर चलता किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी की बात की जाए तो सलामी बल्लेबाज फ्लॉप रहे जहां फिंच 3 रन एवं वेंकटेश्वर 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान श्रेयस ने 42 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली ।इसके बाद आए इंद्रजीत और नारायण भी फ्लॉप है रहे जहां दोनों क्रमश 6 और 0 रन पर आउट हुए। नीतीश राणा ने पारी को संभालते हुए 34 गेंदों पर 57 रन की आतिशी पारी खेली। वहीं रिंकू ने 16 गेंदों पर 23 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी
A, Russell 😭😭#KKRvsDC#KKRHaiTaiyaar @Russell12A pic.twitter.com/IpmrN7wyJS
— MR kabir Ali 11 (@SBkabirAli1) April 28, 2022
एक बार फिर चाइना मैन स्पिनर गेंदबाज़ कुलदीप यादव की गेंदबाजी की धार कोलकाता नाइट राइडर्स पर भारी पड़ी । जहां कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 3 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं मुस्तफिजुर मैं 4 ओवर में 18 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की ।चेतन को एक तथा अक्षर पटेल को एक सफलता हाथ लगी।
पंत ने पकड़ा श्रेयस का शानदार कैच
S, Iyer 42/37 😭#KKRvsDC @KKRiders pic.twitter.com/YOxdwMqtNU
— MR kabir Ali 11 (@SBkabirAli1) April 28, 2022
कप्तान श्रेयस फॉर्म में वापसी करने ही वाले थे की कुलदीप के ऑफ साइड पर जाती हुई गेंद को श्रेयस के बल्ले का स्पर्श प्राप्त हुआ और गेंद सीधे चुस्त और मुस्तैद पंत के हाथों में गई । जहाँ स्ट्रेच होकर पंत ने कैच को पूरा किया ।







