वीडियो: Live मैच में हुआ ड्रामा, बाबर आजम की जगह रिजवान ने ले लिया DRS, अंपायर से भिड़े बाबर

0
95
views
Drama happened in live match, Rizwan replaced Babar Azam with DRS, Babar clashed with umpire
Pc: Twitter

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का छठा मुकाबला बेहद शानदार रहा। जहां श्रीलंका ने 11 सितंबर को पाकिस्तान से होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले 5 विकेट से पाकिस्तान पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा बना लिया है। जहां इस मैच में टॉस हारकर पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रनों पर सिमट गई,  जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 17 ओवर में 5 विकट पर 124 रन बनाकार मैच को अपने नाम किया। जहां मैच में अजीबोगरीब वाकया हुआ जहां बाबर आजम से पूछे बिना रिजवान ने अंपायर से DRS की अपील का दी और जब अंपायर ने निर्णय थर्ड अंपायर की ओर भेजा तो बाबर आजम अंपायर ।भिड़ गए की वे कप्तान हैं और इसका हक केवल उनके पास है फिर क्या हुआ जानिए ।

पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी रही फ्लॉप

Drama happened in live match, Rizwan replaced Babar Azam with DRS, Babar clashed with umpire
Pc: Espn

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए जहां श्रीलंका के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को रोक कर रखा मानों अफगानिस्तान मैच की रिप्ले दिखाई जा रही हो। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। फखर जमान और इफ्तिखार ने 13/13 रन और नवाज ने 26 रन की पारी खेली। पावर प्ले में पाकिस्तान ने 49 रन जरूर बनाए लेकीन इसके baad श्रीलंका के गेंदबाजों ने कमाल किया।

हसरंगा के रंग में रंगी पाकिस्तान

श्रीलंका के ऑलराउंडर हसारंगा ने जबरदस्त गेंदबाजी की और पाकिस्तान के 3 उम्दा बल्लेबाज जिसमें की बाबर भी शामिल थे उनका विकेट चटकाया जहां उन्होनें 4 ओवर में 21 रन देकर 3 सफलता अर्जित की। ठीक्षणा और मदुषण ने दो दो विकेट अपने नाम किए। करूणारत्ने को भी एक सफलता मिली।

श्रीलंका की शुरुआत में लड़खड़ाई लेकिन निसंका का चला जादू

Drama happened in live match, Rizwan replaced Babar Azam with DRS, Babar clashed with umpire
Pc: Twitter

एक समय छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने अपने 3 विकेट 29 रन पर खो चुकी थी लेकिन पाथुम निसंका ने 48 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन की शानदार नाबाद पारी खेली वहीं राजपक्षा ने 24 और शानका ने 21 रनों का योगदान दिया। वहीं हसरंगा ने 3 गेंद में 2 चौके की मदद से 10 रन बनाकार मैच को श्रीलंका के नाम कर दिया।

डीआरएस को लेकर हुआ ड्रामा

Drama happened in live match, Rizwan replaced Babar Azam with DRS, Babar clashed with umpire
PC : Twitter

वाकया 16 वें ओवर की दूसरी गेंद का है जहां हसन अली करूणारत्ने को गेंद करवा रहे थे वहीं गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर करूणारत्ने ड्राइव लगाना चाहते थे लेकिन गेंद से बीट हुए और गेंद सीधी विकेटकीपर रिजवान के हाथों में गई। जहां रिजवान को लगा की गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा छुआ है और वे विकेट के पीछे से ही DRS की अपील करते हुए सामने आए।

उनके इस अपील पर अंपायर अनिल ने थर्ड अंपायर की तरफ रुख का लिया। यह देख मिड ऑफ में खड़े कप्तान बाबर आजम अंपायर की तरफ आए और इशारा किया की मैं कप्तान हूं और डीआरएस लेने का हक मेरा है। लेकिन रिजवान ने ये रिव्यू पहले ही ले चुके थे और अंपायर ने फैसला नहीं बदला। चुकी मांग की जा चुकी थी इसलिए रिव्यू की प्रक्रिया को aage बढ़ाया गाया। इस वाकया के बाद रिजवान और बाबर दोनों ही हस्ते हुए नजर आए।

video

;

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here