MIVSDC: साइका इशाक-हेली मैथ्यूज ने मचाई तबाही, पतझड़ के पत्त्ते की तरह बिखरी दिल्ली , जीत के लिए MI के सामने 106 रन का लक्ष्य 

0
120
views
MIVSDC: Saika Ishaq-Haley Mathews wreaks havoc, Delhi scattered like autumn leaves, target of 106 runs in front of MI for victory
PC: WPL

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women, 7th Match: वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 का सातवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी में खेला जा रहा है। जहां इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जहाँ मुंबई इंडियंस की स्पिनर साइका इशाक- हेली मैथ्यूज ने कहर बरपाया । जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली की टीम 105 रन बना पाई । जहाँ मुंबई ने जैसे ही अपने स्पिनर को लेकर आई वैसी ही ताश के पत्ते की तरह दिल्ली बिखरती नज़र आई ।

पावर प्ले में मुंबई में झटके दो बड़े विकेट

पावरप्ले के अंदर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए जहां शेफाली वर्मा और एलिस कैप्सी पवेलियन वापस लौट गई । जहाँ दूसरे ओवर की आखिरी गेंद साइका इशाक ने फ़्लइटेड डाली जिसे देखकर कवर की दिशा में शॉट खेलने के चक्कर में शेफाली वर्मा का मिडिल स्टंप उड़ गया । शेफाली वर्मा ने 2 रन की पारी खेली । वहीँ छठे ओवर की दूसर गेंद पर पूजा वस्त्रकार ने कैप्सी को कैच आउट करवाया ।

मेग लेनिंग ने बनाये सर्वाधिक 43 रन



दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली हालाकिं उनका कैच पहले ही ओवर में  हेली मैथ्यूज ने छोड़ा था । मेग लेनिंग ने 41 गेंद का सामने करते हुए 43 रन बनाये जिसमें उन्होंने 5 चौके ठोके ।

जेमिमा रोड्रिग्ज को साइका इशाक ने रोका

MIVSDC: Saika Ishaq-Haley Mathews wreaks havoc, Delhi scattered like autumn leaves, target of 106 runs in front of MI for victory
PC: WPL



जेमिमा ने 18 गेंद में 25 रन की पारी खेली और मैदान पर अच्छी लय में दिखी लेकिन हरमन प्रीत ने साइका इशाक को गेंदबाज़ी पर लगाया और उन्होंने अपने कप्तान को निराश नहीं किया जहाँ 13 वे ओवर की दूसरी गेंद पर ही बोल्ड कर सनसनी मचा दी वहीँ 13 वे ओवर की आखिरी गेंद पर मेग लेनिंग को हरमन के हाथों कैच आउट करवाकर उन्होंपने दिल्ली की कमर तोड़ दी ।

साइका इशाक-हेली मैथ्यूज ने मचाया ग़दर

MIVSDC: Saika Ishaq-Haley Mathews wreaks havoc, Delhi scattered like autumn leaves, target of 106 runs in front of MI for victory
PC: WPL

साइका इशाक-हेली मैथ्यूज ने मिलकर जबरदस्त गेंदबाज़ी की और 6 विकेट हासिल किये जहाँ साइका इशाक ने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किया वहीँ हेली मैथ्यूज ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हगासिल किये वहीँ वोंग ने भी 3 विकेट हासिल किये ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here