वीडियो: शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग ने मचाई तबाही, शेफाली वर्मा ने 10 चौके 4 छक्के ठोक बनाये 84 रन, बनी ऐसी पहली प्लेयर, DC ने दिए RCB को 224 रन

0
66
views
Shefali Verma and Meg Lanning created havoc, Shefali Verma hit 10 fours and 4 sixes, scored 84 runs, became the first such player
PC: TWITTER

Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women, 2nd Match:ब्रेबोर्न स्टेडियम के मैदान पर विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का दूसरा मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है ।  बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर  पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। वहीँ दिल्ली की सलामी जोड़ी ने तबाही मचा दी । दिल्ली ने जीत के लिए बंगलोरे को 224 रन का लक्ष्य दिया है । शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग ने धमाकेदार पारी खेली । जहाँ कप्तान मेग लेनिंग (72) और शेफाली वर्मा (84)  रन बनाकर आउट हुई , लेकिन तब तक उन्होंने गेंबड़ाजों की जमकर कुटाई की और शेफाली वेमा ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया ।

पावरप्ले में शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग की तूफानी पारी

Shefali Verma and Meg Lanning created havoc, Shefali Verma hit 10 fours and 4 sixes, scored 84 runs, became the first such player



टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा ने मैदान पर तूफानी पारी खेली । जहाँ 6 ओवर में दिल्ली की टीम ने बिना किसी नुकसान के 57 रन बनाये । वहीँ शेफाली वर्म ने तूफानी पारी खेली और अगली छोर से मेग लेनिंग भी नहीं रुकी जहाँ छक्के चौके की बरसात हुई ।मीगन शट, रेणुका ठाकुर, प्रीति बोस और  एलिस पेरी की जमकर कुटाई इन दोनों बल्लेबाज़ों ने किया ।

14 वे ओवर में पूरा किया 150 का आंकड़ा

महज 14 ओवर के अंदर इन दोनों दिल्ली के सलामी बल्लेबाज़ों ने 150 का आंकड़ा दिल्ली के खाते में डाल दिया । जहाँ इसमें 84 रन शेफाली और 64 रन मेग लेनिंग ने योगदान दिया । जहाँ RCB की कप्तान स्मृति को समझ नहीं आ रहा था की किस गेंदबाज़ को इन दोनों बल्लेबाज़ के सामने लगाया जाये ।

72 रन पर मेग लेनिंग हुई आउट

Shefali Verma and Meg Lanning created havoc, Shefali Verma hit 10 fours and 4 sixes, scored 84 runs, became the first such player
PC: TWITTER



15 वे ओवर की तीसरी गेंद पर मेग लेनिंग को नाइट ने बोल्ड किया जिन्हे पहले तीन गेंद में मेग लेनिंग ने दो चौके ठोक दिए थे । वहीँ नाइट ने वापसी करते हुए उन्हें बोल्ड किया ।

शेफाली वर्मा की तूफानी पारी

शेफाली वर्मा ने जबरदस्त  बल्लेबाज़ी की और 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन ठोके हालाकिं पारी के  15 वे ओवर में  नाइट के एक ही ओवर में शेफाली और लैनिंग आउट हुयी। जहाँ ऋचा ने शेफाली का कैच पकड़ा । वहीँ शेफाली वर्मा wpl में हरमनप्रीत के बाद अर्धशतक ठोकने वाली दूसरी प्लेयर और दिल्ली की ओर से ऐसा करने वाली पहली प्लेयर बनी ।


वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here