पहले टेस्ट में शांत दिखे सिराज ने दूसरे टेस्ट मैच (West Indies vs India, 2nd Test) में अपना कहर बरपाया। जहां अपनी तुफानी गेंदबाजी का मजा वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को चखाया। एक के बाद एक कुल 5 विकेट हासिल कर मोहम्मद सिराज ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया। जहां सिराज (Siraj) ने 23.4 ओवर में 60 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और वेस्टइंडीज की टीम को 255 रनों में समेटने में अहम योगदान दिया। इसके साथ ही सिराज ऐसा करने वाले केवल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। आग खबर विस्तार से।
255 रनों पर सिमटी भारत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए जहां विराट कोहली ने 121 रनों की पारी और रोहित शर्मा ने 80 रनों की तूफानी पारी खेली ।इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में 255 रनों पर ढेर हो गई ।
वेस्टइंडीज की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर कप्तान ब्रैड पिट रहे जिन्होंने 235 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के से 75 रन बनाए भारतीय की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए ,अश्विन के खाते में एक सफलता रही , इस मुकाबले में डेब्यू कर रहे हैं मुकेश कुमार ने 18 ओवर में 48 रन देकर दो सफलता अर्जित की वही रविंद्र जडेजा को दो सफलता हाथ लगी।
मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव के बाद मोहम्मद सिराज दूसरे से तेज गेंदबाज बने जिन्होंने पोर्ट ऑफ़ स्पेन के मैदान पर 5 विकेट हासिल किया है। विदेशी सरजमीं पर टेस्ट करियर में यह मोहम्मद सिराज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है इससे पहले उन्होंने ब्रिसबेन के मैदान पर 73 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। जहां अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने वेस्टइंडीज के निचले क्रम के 5 प्लेयर को ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया। जहां अपनी तुफानी स्पेल में एक के बाद एक विकेट उन्होंने लिए।
वीडियो
Just reminding you all of this match too, where Siraj has taken a 5-fer. 👏
India lead by 183 going into the 2nd innings! #INDvWIonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/xNk2ZAdWrV
— FanCode (@FanCode) July 23, 2023







