भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 2nd Test )के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में क्वींस पार्क ओवल के मैदान पर रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी कर दर्शकों का मन मोह लिया। जहां गेंदबाजों के लिए खौफ का पर्याय मानें जाने वाले रोहित शर्मा पहले से ही टी 20 मोड़ में बल्लेबाज़ करते दिखाई दिए। जहां 255 रनों पर वेस्टइंडीज की टीम को समेटने के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और तीन शानदार छक्कों की मदद से 57 रन की तूफानी पारी खेली ।जहां उन्होंने 129 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हालांकि उन्हें अपनी तूफानी पारी में भाग्य का सहारा भी मिला जहां दो बार उनका कैच वेस्टइंडीज के फील्डर से छोड़ा। जहां रोहित शर्मा ने धनकेदार प्रदर्शन करतें हुए 5 चौके और 3 छक्के ठोक डाले।
रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल की शानदार शुरुआत
भारत के पहली पारी के 438 के स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 255 रनों पर ढेर हो गई जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में तेज शुरुआत की जहां सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े जहां महल 71 गेंदों पर दोनों के बीच 98 रनों की तूफानी साझेदारी हुई
रोहित शर्मा ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे टेस्ट श्रृंखला के लगातार तीन पारियों में 50 से अधिक का स्कोर किया। वहीं दूसरी छोर पर यशस्वी जयसवाल 28 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेल का मैदान पर टिके हुए हैं।
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे तेज अर्धशतक 35 गेंद में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में ठोका।रोहित शर्मा WTC इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
हालाकि वे भारत की ओर से सबसे तेज फिफ्टी लगने वाले पांचवे नंबर पर बैठे सहवाग का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए जिन्होंने 32 गेंद में साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक ठोका था।
एक श्रृंखला में भारत के लिए उच्चतम ओपनिंग-पार्टनरशिप एग्रीगेट
537 – सुनील गावस्कर और चेतन चौहान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1979/80 (घरेलू)
477 – वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर बनाम PAK, 2005 (घरेलू)
466 – रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल बनाम वेस्टइंडीज, 2023 (दूर)
459 – वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2003-04 (दूर)
टेस्ट में सबसे ज्यादा ओपनिंग पार्टनरशिप रन-रेट (न्यूनतम 50 रन)
10 – मार्कस ट्रेस्कोथिक और माइकल वॉन (इंग्लैंड) बनाम श्रीलंका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2002
8.28 – रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल (IND) बनाम WI, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2023
8.19 – डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया) बनाम PAK, सिडनी, 2017
टेस्ट में भारत के लिए सर्वाधिक साझेदारी रन-रेट
10 – एमएस धोनी और प्रवीण कुमार बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2011
9.52 – एमएस धोनी और रवींद्र जड़ेजा बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2014
8.28 – रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2023
8.08 – हार्दिक पंड्या और उमेश यादव बनाम एसएल, पल्लेकेले, 2017
दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में सबसे अधिक ओपनिंग पार्टनरशिप
479 – ग्रीम स्मिथ और नील मैकेंजी (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बैन, 2008
469 – डीन एल्गर और एडेन मार्कराम (एसए) बनाम बैन, 2017
466 – रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल (IND) बनाम WI, 2023
440 – ग्रीम स्मिथ और हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका) बनाम पाक, 2002-03
चौके के साथ ठोका अपना अर्धशतक
10 वे ओवर की गाब्रिएल गेंद पर रोहित शर्मा ने गाब्रिएल की गेंद को सीमा रेखा के बहार पहुंचकर इस सीरीज में अपना लगातार तीसरा 50+ स्कोर बनाया ।
वीडियो
Under the Caribbean sun…☀️#RohitSharma is smashing sixes for fun 😍#WIvIND #SabJawaabMilenge #JioCinema #TeamIndia pic.twitter.com/wN1MHtTeEt
— JioCinema (@JioCinema) July 23, 2023







