इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का तीसरा मुकाबला लिस्ट के मैदान पर खेला जा रहा है . इंग्लैंड एशेज टेस्ट मैच में 2-0 से पीछे है वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-0 से बढ़त बनाई हुई । इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।इंग्लैंड ने लंच से पहले 85 रन के स्कोर पर 4 विकेट ऑस्ट्रेलिया के गिरा दिए थे ।वहीं मिशेल मार्श ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 102 गेंदों पर 15 चौके और तीन छक्के की मदद से तूफानी शतक जड़ दिया है। मजे की बात यह रही कि 12 रन के निजी स्कोर पर उनका कैच जो रूट ने स्लिप में छोड़ा था इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जहाँ अब ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड पर हावी होती नज़र आ रही है ।
मिशेल मार्श का शतक
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मिशेल मार्श ने 102 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और तीन छक्के की मदद से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक ठोक दिया एक समय ऑस्ट्रेलिया ने अपने चार बल्लेबाजों को 85 रनों पर खो दिया था और लड़खड़ाते हुए नजर आ रही थी वही मार्श और ट्रेविस हेड ने शानदार अंदाज से बल्लेबाजी की और संकट की स्थिति से ऑस्ट्रेलिया को उबार दिया है। जहां मार्श टेस्ट मैच को टी 20 में तब्दील करते हुए 100 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।
85 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने खो दिया था 4 विकेट
उस्मान ख्वाजा 13 रन, डेविड वार्नर 4 रन, लाबूशेंन 21 और स्मिथ 22 रन पर आउट हो चुके थे। वहीं छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्श ने तूफानी बल्लेबाजी की और 102 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। जहां इंग्लैंड की पकड़ से अब मैच ऑस्ट्रेलिया की ओर मुड़ता नजर आ रहा है। जहां एक छोर से मार्श अकारामक अंदाज से बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

वोक्स के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्श का आसन सा कैच रूट के हाथों से छूटा जब मार्श 12 रन पर खेल रहे थे , जिसके बाद मार्श ने तेज अंदाज़ से बल्लेबाज़ी करने लगे और 102 गेंद पर अपना शतक ठोका । जहाँ एक समय इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया पर हावी लग रही थी लेकिन एक कैच ने मामला को पलट कर रख दिया है । जहाँ खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट पर 237 रन बना लिए हैं जहाँ मार्श 117 रन और हेड 38 रन पर खेल रहे हैं ।
वीडियो
Joe Root drops a sitter at the slip cordon 🫣
Can Mitchell Marsh make full use of the second chance? 😤#SonySportsNetwork #Ashes2023 #ENGvAUS #RivalsForever pic.twitter.com/iR82hW00VQ
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 6, 2023







