England vs Australia, 3rd Test : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लीड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में 263 रनों पर धराशाई हो गई ।हालांकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श ने तूफानी पारी खेलते हुए 17 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 की स्ट्राइक रेट से 118 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को सम्मानजनक स्थिति पर पहुंचाया लेकिन उनके अलावा अगर हेड को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज मैदान पर नहीं टीका।
मिशेल मार्श की तूफानी शतक
मिचेल मार्श ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 की स्ट्राइक रेट से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 118 रन ठोके । जहां एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने चार विकेट पर 86 रन पर खो दिए थे वही पांचवें विकेट के लिए ट्रेविस हेड और मार्श के बीच शतकीय साझेदारी हुई और मुश्किल में लग रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को दोनो ने मिलकर उबारा। हालाकि मजे की बात यह रही की 13 रन के स्कोर पर उनका कैच रूट से स्लिप में छूटा था। इसके बाद मार्श ने अलग अवतार में तूफानी पारी खेली।

263 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेड ने 39 रन की पारी खेली स्टीव स्मिथ ने 22 रनों का योगदान दिया ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्च सबसे सफल बल्लेबाज रहे जिन्होंने 118 रन बनाया। इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात की जाए इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने 34 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। स्टुअर्ट ब्रॉड को दो सफलता हाथ लगी वोक्स ने 3 विकेट चटकाए।
53 वें ओवर में वोक्स ने लिया मार्श का विकेट
53 वें ओवर की दूसरी गेंद पर अंदर की ओर आ रही गेंद पर मार्श चकमा खा बैठे जहां गेंद पैड से लगने के साथ बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप की ओर गई जहां करौली ने कैच पकड़कर मार्श की तूफानी पारी का अंत किया । जहाँ इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 263 रन पर सिमट गई ।
वीडियो
A crucial wicket right at the end of the session!
Mitchell Marsh goes for 118 and that’s tea ☕️ #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/uuHvNAUwVi
— England Cricket (@englandcricket) July 6, 2023







