भारत ने 2-1 से बना चैंपियन, तीसरा T20 रहा 17 रन से इंग्लैंड के नाम, इसे मिला मैन ऑफ़ द मैच व सीरीज, सूर्यकुमार का शतक गया बेकार 

0
94
views

नॉटिंगम में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच इंग्लैंड ने  17 रनों से अपने नाम कर खुद को क्लीन स्वीप होने से बचाया । वहीँ टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले  बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 216 रनों के बड़ा लक्ष्य भारत को दिया । लक्ष्य का पीछा करते  हुए भारतीय टीम 198 रन बना पाई और 17 रन से इंग्लैंड ने यह मैच अपने नाम किया ।



सूर्यकुमार ने रचा इतिहास

India became champion 2-1, third T20 was England's name by 17 runs, it got man of the match and series, Suryakumar's century went in vain
Pc: BCCI

एक समय भारत ने अपने टॉप 3 बल्लेबाज़ 31 रन पर गिरा दिया था । वहीँ संकटमोचक बनकर उभरे  सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभाले रखा और शानदार शतक ठोका और विपक्षी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की ।

सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं।  सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल और हाल में आयरलैंड के खिलाफ दीपक हुड्डा यह कारनामा अपने नाम कर चुके हैं।

सूर्यकुमार और श्रेयस की 119 रन की शानदार साझेदारी



विशाल  लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ ऋषभ पंत महज 1 रन पर आउट हुए ।वहीँ  रोहित शर्मा और विराट फॉर्म में दिखे लेकिन गलत शॉट खेल 11-11 रन बनाकर  बनाकर पवेलियन लौटे।

India became champion 2-1, third T20 was England's name by 17 runs, it got man of the match and series, Suryakumar's century went in vain
Pc: ESPN

सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा सम्भाला और श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 119 रनों की  जबरदस्त साझेदारी की। आवश्यक रन रेट के अनुसार उन्होंने शानदार शॉट चारों ओर लगाए । जहाँ उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 6 छक्के ठोके ।

आखिरी 2 ओवर में भारत के हाथों से फिसला मैच



आखिरी दो ओवर में  सूर्यकुमार बड़े शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए जहाँ इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने 19 वां ओवर मोईन अली को थमाया जहाँ  हवाई शॉट  खेलने के चक्कर में गेंद हवा में ऊंची गई और साल्ट ने उनका कैच 117 के निजी स्कोर पर पकड़ा और वे आउट हुए ।

टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना सकी। इंग्लैंड की ओर से टॉप्ली ने सर्वाधिक  तीन विकेट 22 रन देकर लिए ।

डेविड मलान की शानदार पारी



इंग्लैंड की ओर से  डेविड मलान ने (77) की शानदार पारी खेली वहीँ लियाम लिवग्स्टिंन ने अपने अंदाज़ में 4 छक्के जड़कर  नाबाद 42 रन की आतिशी पारी खेल इंग्लैंड का स्कोर  20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन तक पहुंचाया । भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की ग़ैरमौजूदगी में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने जमकर रन बरसाए । उमरान मलिक ने 4 ओवर में 56 रन 14 के इकोनॉमी से दिए और 1 विकेट हासिल किया ।

मैन ऑफ द मैच

India became champion 2-1, third T20 was England's name by 17 runs, it got man of the match and series, Suryakumar's century went in vain
PC: Twitter

रीस टोपली को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किया ।

मैन ऑफ द सीरीज



मैन ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब भुवनेश्वर कुमार को दिया गया । जहाँ सीरीज में जॉर्डन ने 8, हार्दिक ने 5 और भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लिया था लेकिन इकोनॉमी सबसे किफायती भुवनेश्वर की थी इसलिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया ।

भारत के  इस 17 रनों की हार के बाद साथ रोहित शर्मा जो की जीत के रथ पर सवार थे उनकी जीत की कड़ियों का अंत हुए जहाँ इससे पूर्व रोहित  लगातार 19 मैच जीत चुके थे ।

2-1 से भारत ने किया सीरीज पर कब्ज़ा



पहला  मैच भारत ने 50 रन से जीता ।

दूसरा मैच भारत ने 49 रन से जीता ।

तीसरा मैच भारत ने 17 रन से हारा ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here