वीडियो: इस तरह सूर्यकुमार को OUT कर मोईन अली ने पलटा मैच, 117 रन की पारी को किया फीका, इस गेंद पर किया OUT

0
59
views
Moeen Ali turned the match by dismissing Suryakumar, the innings of 117 runs faded, out on this ball

भारत और इंग्लैंड ने नॉटिंगम के मैदान पर खेला गया  तीसरे टी20 मुकाबले बेहद रोमांचक रहा । जहाँ भारत ने इस मैच को भले ही 17 रनों से हारा हो लेकिन टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज़ सूर्यकुमार के बेहतरीन शतक ने मैच को आखिरी ओवरों तक रोमांचक बनाये रखा और दिल जीत लिया ।



भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। वहीँ इंग्लैंड का क्लीन स्वीप करने में भारतीय टीम को कामयाबी नहीं मिली । इंग्लैंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में डेविड मलान के 77 रनों के दम पर 7 विकेट पर 215 रन बनाए थे।

Moeen Ali turned the match by dismissing Suryakumar, the innings of 117 runs faded, out on this ball
PC: BCCI

216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 198 रन बना पाई । हालाकिं सूर्यकुमार ने अंत तक टिक कर भारत को जीत दिलाने का पूरा प्रयास किया लेकिन इंग्लैंड के मोईन अली ने उनका विकेट लेकर इंग्लैंड को मैच में वापसी करवा दी ।

सूर्यकुमार की तूफानी पारी



भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले सूर्यकुमार 5वें बल्लेबाज़  बन गए हैं। जहाँ सूर्यकुमार से उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल और दीपक हुड्डा यह कारनामा कर चुके हैं।

Moeen Ali turned the match by dismissing Suryakumar, the innings of 117 runs faded, out on this ball
PC: BCCI

सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 55 गेंद पर 14 चौके और 6 छक्के की मदद से शानदार 117 रन की पारी खेली । जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 212.3 का रहा । वही हर ओर और दिशा में सूर्यकुमार ने शानदार शॉट खेला ।



215 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही जहाँ दूसरे ओवर में ऋषभ पंत 1 रन पर आउट हुए । वहीँ  विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने ही 11-11 रन की पारी खेली और आउट होकर  पवेलियन लौटे। इसके बाद पारी को  सूर्यकुमार यादव ने संभाला । जहाँ श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार के बीच   चौथे विकेट के लिए 119 रनों की जबरदस्त  साझेदारी हुई । श्रेयस ने 28 रन बनाये । इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा । जहाँ 166 रन पर दिनेश कार्तिक उसके ठीक 7 रन बाद जडेजा का विकेट गिरा ।

घटना 19 वे ओवर की 5 वे  गेंद की है जहाँ मोईन अली की स्लो गेंद पर सूर्यकुमार हवाई शॉट खेलने के प्रयास में मिड ऑन के एरिया में शॉट जड़ा और गेंद ने ऊचाई प्राप्त नहीं कर पाई और साल्ट ने उनका बेहद आसान कैच पकड़कर मैच से भारत को दूर कर दिया । जहाँ बटलर ने 19 वां ओवर जॉर्डन को ना देकर मोईन अली को थमाई और यह प्लान उनका काम कर गया । लेकिन सूर्यकुमार ने हर दिशा में शॉट खेले और बता दिया की वे क्यों इतने स्पेशल हैं ।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here