IND vs ENG: सूर्यकुमार ने बनाया तूफानी शतक, 117 रन की पारी से लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, टूटे 9 रिकॉर्ड 

0
153
views
IND vs ENG: Suryakumar scored a stormy century, a flurry of records with an innings of 117 runs, 9 records broken
PC: BCCI/Twitter

सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक के बावजूद भारतीय टीम इंग्लैंड को 3 टी-20 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने में नाकामयाब रही । जहाँ सूर्यकुमार का बल्ला गरजा भी और बरसा भी लेकिन साथी प्लेयर्स का साथ ना मिलने की वजहस इ भारतीय टीम को आखिरी मैच में इंग्लैंड के हाथों 17 रन से मात खानी पड़ी। इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर  215 रन बनाए।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया  निर्धारित 20 ओर में 9 विकेट खोकर 198 रन बना पाई। भारत का टॉप  ऑर्डर फ्लॉप रहा । जहाँ पारी के दूसरे ओवर में ऋषभ पंत (1) पर आउट हुए । उसके उपरांत  विराट कोहली (11) और कप्तान रोहित शर्मा (11) भी आउट होकर पवेलिय लौटे ।

भारत की तरफ से सूर्यकुमार ने महज 55 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़  117 रन की पारी 14 चौके और 6 छक्के की मदद से बनाई। श्रेयस अय्यर  ने (28) रन का योगदान किया । इस मैच को गवाने के बाबजूद  सीरीज 2-1 से भारत ने अपने नाम कर मेजबान को करारी शिकस्त दी ।

IND vs ENG: Suryakumar scored a stormy century, a flurry of records with an innings of 117 runs, 9 records broken
PC: BCCI

मालन ने खेली आतिशी अर्धशतकीय पारी



पिछले दो मैच से शांत रहे मलान का बल्ला जमकर गरजा और बरसा जहाँ उन्होंने 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके की मदद से 77 रन की शानदार पारी खेली । वहीँ जेसन रॉय ने (27), लिविंगटन ने 42 रन की शानदार पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 छक्के जड़े ।

भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने 2 और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किया ।

IND vs ENG: Suryakumar scored a stormy century, a flurry of records with an innings of 117 runs, 9 records broken
PC: BCCI

टूटे ये रिकॉर्ड



टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से  लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जड़ने वाले लिस्ट में सूर्यकुमार दूसरे बल्लेबाज़ बने हैं । जहाँ इससे पहले लोकेश राहुल ऐसा कारनामा लक्ष्य का पचा करते वक़्त कर चुके हैं ।

चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए सर्वाधिक टी 20 इंटरनेशनल रन एक पारी में बनाने का रिकॉर्ड अब सूर्यकुमार का हो गया है । इससे पहले यह रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम था, जिन्होंने वर्ष 2019 में  भारत के विरुद्ध  नाबाद 113 रन ठोका था ।

एक पारी में सर्वाधिक चौके और छक्के को मिलकर बाउंड्री लगाने वाले भारतीय प्लेयर की लिस्ट में सूर्यकुमार का नाम दूसरे स्थान पर आ गया  हैं । जहाँ सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ 14 चौके और 6 छक्के जड़े थे , जहाँ कुल बाउंड्री का योग 20 रहा । उनसे पहले रोहित शर्मा ने चौके और छक्के को मिलकर 22 बाउंड्री श्रीलंका के खिलाफ लगाया था ।



सूर्यकुमार यादव एक T20I में शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय मध्य क्रम के बल्लेबाज बने हैं । इससे पहले मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करते हुए  लोकेश राहुल ने  वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में और अब सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक ठोक दिया।

भारत के लिए सर्वोच्च T20I पारी स्कोर की बात की  जाये तो भारत की ओर से  118 रन के साथ रोहित शर्मा टॉप पर हैं वहीँ अब दूसरे पायदान पर 117 रन के साथ  सूर्यकुमार हैं ।



T20I में  सबसे कम (गेंदों) में भारत के लिए सबसे तेज 100 रन बनाए वाले टॉप 3 की लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप पर हैं जिन्होंने 35 गेंद का सामना करते हुए बनाया । दूसरे स्थान पर  लोकेश राहुल हैं हिनहोने वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंद पर शतक ठोका था । वहीँ तीसरे स्थान पर  सूर्यकुमार  हैं जिन्होंने शतक पूरा करने में 48 रन बनाये ।

सर्वोच्च टी20 स्कोर जब भारत ने मैच में शिकस्त खाई हो। जिसमें अब 117 रन की पारी खेलने वाले सूर्यकुमार टॉप पर हैं वहीँ दूसरे स्थान पर लोकेश राहुल हैं जिन्होंने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था लेकिन भारतीय टीम हार गई थी ।



भारत की ओर से सर्वाधिक टी 20 शतक जड़ने वाले प्लेयर की बात की जाये तो रोहित 4 शतक , राहुल 2 शतक , रैना 1, दीपक हुड्डा(1), सूर्यकुमार यादव(1)।=

भारत के बाहर T20I शतक भारतीयों द्वारा



प्लेयर  भारत से बहार टी 20 शतक 
सुरेश रैना दक्षिण अफ्रीका
लोकेश राहुल वेस्टइंडीज
लोकेश राहुल इंग्लैंड
रोहित शर्मा इंग्लैंड
दीपक हुड्डा IRS
सूर्यकुमार इंग्लैंड

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here