वेस्टइंडीज और भारत ( West Indies vs India, 1st Test) के बीच पहला टेस्ट मुकाबला डोमिनिका के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां तीसरे दिन के खेल के पहले सत्र में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 400 रन बना ली है। विराट कोहली और रविंद्र जडेजा मैदान पर टिके हुए हैं ।वही यशस्वी जयसवाल तीसरे दिन के पहले सत्र में 177 रन बनाकर अलजरी जोसेफ का शिकार बने। हालांकि उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन 29 रनों से दोहरे शतक से चूक गए। जिसके बाद बेहद भावुक होकर मैदान से बाहर जाते नजर आए जहां उनके आंखों में आंसू साफ महसूस किए गए। हालांकि विराट ने मौके की नजाकत को समझकर उनकी पारी की सराहना किया और संभाल लिया ।
यशस्वी जयसवाल की तूफानी 171 रनों की पारी
वेस्टइंडीज के 150 रनों के जवाब में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली ।जहां यशस्वी जयसवाल ने 387 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और एक छक्के की मदद से 171 रन ठोके। वही 29 रनों से यशस्वी जयसवाल दोहरे शतक से चूके। हालाकि वे भारत की ओर से डेब्यू टेस्ट मुकाबले में 150 सेअधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने। जहां धवन, रोहित शर्मा ये कारनामा कर चुके थे। हालांकि जयसवाल केवल 29 रन से दोहरे शतक से चूक गए अगर वह ऐसा कर पाते तो वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
भारत की लीड 250 रनों के पार

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 150 रनों पर धराशाई हो गई ।इसके जवाब में भारतीय टीम खबर लिखे जाने तक तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक चार विकेट पर 400 रन बना चुके हैं विराट कोहली 72 रन और रविंद्र जडेजा 21 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए वहीं आउट होने वाले प्लेयर की बात की जाए तो इसे जैस्वाल 171 रन रोहित शर्मा 106 रन और अजिंक्य रहाणे 3 रन बनाकर आउट हुए।
अलजारी जोसेफ का बने जयसवाल शिकार
126वें ओवर की छठी गेंद पर अलजारी जोसेफ ने जयसवाल को आउट किया। जहां लेंथ गेंद पर जयसवाल के बल्ले का किनारा लेते हुई गेंद विकेटकीपर के हाथों में गई और 171 रन पर जायसवाल की पारी का अंत हुआ।
आउट होने के बाद जयसवाल बेहद निराश नजर आए जहां कुछ देर उन्हें उस पल से निकलने में लग गए। वहीं हेलमेट उतरने के साथ ही जयसवाल की आंखें नम नजर आई। विराट ने तुरंत उन्हें समझाया जहां पुरा डगआउट खड़ा होकर उनकी पारी की सराहना की।
वीडियो
Yashasvi Jaiswal, remember the name.
A great start to his career and many more coming in future. pic.twitter.com/PzjjDxDjqY
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 14, 2023







