
आज भारत के युवा दाहिने हाथ के बल्लेबाज एवं चेन्नई सुपर किंग के स्टार खिलाड़ी के रूप में मुकाम हासिल कर चुके ऋतुराज किसी का जन्मदिन है। आई पी एल 2021 में ऋतुराज ने खूब सुर्खियां बटोरी ।जहां वह आईपीएल 2021 में लीड स्कोरर है ।जहां उन्होंने खेले गए अपने 16 मैच की 16 पारियों में कुल 635 रन बनाए ।जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 101 रन का रहा। ऋतुराज ने पिछले सीजन में 45.35 की औसत से 635 रन बनाए उनका स्ट्राइक रेट 136.26 का रहा। वही उन्होंने खेले गए कुल 16 पारियों में 1 शतक एवं 4 अर्धशतकीय पारी खेली ।उन्होंने 23 छक्के एवं कुल 64 चौके कुल 16 मैचों में लगाया।
सैयद मुश्ताक अली टर्नामेंट में दिखाया दम
गौरतलब है कि पिछले 1 सीजन से ऋतुराज अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। जहां उन्होंने आईपीएल में खुद को साबित किया ।वहीं उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट तथा विजय हजारे ट्रॉफी में भी खूब रन बटोरे ,जिसकी बदौलत उन्हें टीम इंडिया में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध खेलने का मौका भी मिला। वहीँ अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीरीज का भी हिस्सा हैं ।
ऋतुराज के टॉप 5 पारियां
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 101 रनों की शानदार पारी
1st time cricket related kuch banaya hai😍
Param Sundari × Rituraj Gaikwad(waise ye qualifier 1 se pehle banayi thi🙃)#RiturajGaikwad @ChennaiIPL#CSK pic.twitter.com/efszeoTRMc
— ♡ (@itspsp07) October 12, 2021
साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज ने 101 रनों की शानदार पारी खेली उन्होंने पहले अपना अर्धशतक महज 43 गेंदों में पूरा किया उसके बाद उन्होंने बचे हुए 50 रन महल 17 गेंदों पर बनाए।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऋतुराज की उड़ीसा के विरुद्ध ताबड़तोड़ 81 रन की शानदार पारी। गौरतलब है सैयद मुश्ताक अली t20 ट्रॉफी में उड़ीसा के विरोध ऋतुराज ने 47 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 81 रनों की पारी खेली।
ऋतुराज की चंडीगढ़ के विरुद्ध विजय हजारे ट्रॉफी में 168 रन की पारी
अपने शानदार बैटिंग प्रदर्शन का जलवा दिखा चुके ऋतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी में चंडीगढ़ के विरुद्ध 168 रन की शानदार पारी खेली जहां उन्होंने महज 85 गेंदों में शतक पूरा किया।
आई पी एल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध शानदार 75 रन
आई पी एल 2021 में ऋतुराज ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका में अपनी जगह पक्की करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध मैं छत्तीसगढ़ दो पर अपना शतक पूरा किया एवं इसके उपरांत उन्होंने 75 रन की शानदार पारी खेली जहां जीत का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग ने 172 रन का लक्ष्य ऋतुराज की शानदार शतकीय पारी की बदौलत पूरा किया था।
आईपीएल सीजन 13 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 65 रन की ताबड़तोड़ पारी
आईपीएल सीजन 13 में पदार्पण कर रहे ऋतुराज पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भरोसा दिखाया वहीं ऋतुराज भी भरोसे पर खरे उतरे जहां उन्होंने आईपीएल सीजन 13 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध ताबड़तोड़ 65 रन की पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग को विजय बनाया।






