भारत के चुनिंदा प्लेयर्स में से एक महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की चर्चा पूरे क्रिकेट जगत में आम है। चाहे वह हार्दिक पांड्या हो या राशिद खान हर कोई उनके हेलीकॉप्टर शॉट लगाने में दिलचस्पी दिखा चुका है । वहीँ धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट खेलने की होड़ में अब पाकिस्तान सुपर लीग में अफगानिस्तान के मूल खिलाडी गुरबाज भी शामिल हो चुके हैं ।
गुरबाज ने पाकिस्तान में लगाया धोनी का हेलीकाप्टर शॉट
whats up with afghanistan and the helicopter pic.twitter.com/kdyLmXAd1P
— Jazib (@JazibChaudry) January 30, 2022
जहां उन्होंने पाकिस्तानी सुपर लीग में धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की नकल करते हुए नजर आए। इसके बाद मानो उनके शार्ट की वजह से वह चर्चा के विषय बन चुके हैं ।गौरतलब है कि इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच रविवार को पाकिस्तानी सुपर लीग का एक अहम मुकाबला खेला गया ।जहां महेंद्र सिंह धोनी का ट्रेडमार्क शॉट हेलीकॉप्टर शॉट की नकल इस्लामाबाद यूनाइटेड के बल्लेबाज गुरबाज ने की जानवर ने 15 ओवर में हेलीकॉप्टर शॉट धोनी की तरह ही जड़ा।
पाकिस्तानी सुपर लीग में पेशावर जाल्मी के विरुद्ध गुरुवार ने जड़ा धोनी का ट्रेडमार्क हेलीकॉप्टर शॉट
गौरतलब है इस्लामाबाद यूनाइटेड के बल्लेबाज गुरबाज ने सोहेल खान की गेंद पर 15 ओवर में शॉर्ट लाइन केंद्र को जबरदस्त कलाइयों के सहारे घुमाते हुए छक्का अर्जित किया वह उन्होंने फुल लेंथ की गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट लगाया जिससे कि ध्वनि की याद फिर से ताजा हो गई।
पाकिस्तानी सुपर लीग में अफगानिस्तान के प्लेयर गुरबाज ने लगाया हेलीकॉप्टर शॉट
महेंद्र सिंह धोनी के ट्रेडमार्क हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के बाद सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान के प्लेयर गुरबाज की खूब चर्चा हो रही है। जहां उनके शार्ट को सरहाया जा रहा है ।वही यह पहली दफा नहीं था कि धोनी का या शॉट किसी और बल्लेबाज ने कोशिश ना किया हो , धोनी का ट्रेडमार्क हेलीकॉप्टर शॉट हार्दिक पांड्या, राशिद खान जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी ट्राई कर चुके हैं।
पाकिस्तानी सुपर लीग में इस्लामाबाद ने पेशावर जाल्मी को 9 विकेट से रौंदा
पाकिस्तान में चल रहे पाकिस्तानी सुपर लीग क्रिकेट मुकाबले में इस्लामाबाद ने 9 विकेट से पेशावर जाल्मी को हराया ।जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर जाल्मी ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में लक्ष्य पीछा करने उतरे इस्लामाबाद की टीम ने 9 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया।







