भारतीय क्रिकेट टीम आज (16 जून) को इंग्लैंड (India Tour OF England) दौरे के लिए रवाना हो रही जहां प्लेयर्स ने अपनी स्टाइलिश फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। जहां टीम फिट और जीत के लिए तैयार लग रही है। वहीं आपको बता दें की कल ही भारत के टेस्ट टीम के सदस्य मुंबई आ गए थे जहां जडेजा, पुजारा, शुभमन गिल मुंबई आ गए थे। गौरतलब है की पहले से ही भारत के कप्तान रोहित शर्मा , पूर्व कप्तान विराट कोहली, और भारत तेज गेंद बाज जसप्रीत बुमराह आमची मुंबई में हैं।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, केएस भरत और चेतश्वर पुजारा भी मुंबई पहुंच चुके हैं पुजारा ने सोशल मीडिया हैंडल से फोटो पोस्ट की है जहां वे टीम के साथ b har खुश नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी.
इंग्लैंड रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों का दो बार आरटी पीसीआर टेस्ट करवा लिया गया है जहां सभी प्लेयर फिट पाए गए हैं। टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद सभी अब इंग्लैंड की फ्लाइट को पकड़ लिया है. दूसरी ओर भारत दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज में व्यस्त है जहां टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ , विकेटकीपर ऋषभ पंत टी20 सीरीज के बाद 19 को इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे। लिहाजा दो हिस्सों में टीम इंग्लैंड जा रही है।
विराट संग दिखे मोहम्मद सिराज
फ्लाइट के प्रथम श्रेणी में विराट कोहली के साथ तेज गेंदबाज सिराज ने थंब्स अप कर फोटो खिंचवाया। जहां विराट हाल में ही हॉलीडे कर के वापसी लौटे हैं।
पुजारा के साथ दिखे बुमराह

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पुजारा को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गाया जहां दोनों ही प्लेयर इंग्लैंड में हल्ला बोलने के लिए तैयार लग रहे हैं। वही तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी शुभमन के साथ देखा गया।
आईपीएल में चोटिल हुए जडेजा की वापसी
गौरतलब है की एक मैच में सर पर चोट लगने की वजह से बीच से ही जडेजा ने आईपीएल को छोड़ दिया था लिहाजा उसके बाद उन्हें अभी स्पॉट किया गया है। जहां वे कैप में बेहद आकर्षक और स्टाइलिश नजर आ रहे थे।
मोहम्मद शमी, शुभमन के साथ दिखे सिराज

मोहम्मद शमी के साथ सिराज और गिल भी एयरपोर्ट के लाउंज nei दिखाई दिए। जहां इंग्लैंड दौरे से पहले मानों प्लेयर्स ने जमकर फोटोशूट करवाया हो। अब आस एक चीज की है की इंग्लैंड जो की बेहद खतरनाक फॉर्म में है उसे उसके सरजमीं पर ही हराकर खिताब पर कब्जा करना है। हालांकि ये मुश्किल होगा लेकिन जीत की भारत के लिए एक मात्र विकल्प है।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन, विराट कोहली , श्रेयस, हनुमा विहारी ,चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत ,भरत ,रविंद्र जडेजा अश्विन, शार्दुल ठाकुर ,मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह ,मोहम्मद सिराज ,उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।







