वीडियो: संजू सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ 2 T20 मैच में चुने जाने के बाद शुरू की “जबरदस्त ट्रेनिंग”

0
160
views
Video: Sanju Samson starts
PC: Twitter

BCCI  ने दक्षिण अफ्रीका से सीरीज खत्म होने से पहले आयरलैंड के खिलाफ होने वाले टी 20 मैच के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है । जहाँ संजू सैमसन के नाम के साथ क्रिकेट फैंस के बीच ख़ुशी की लहर है । देर आये लेकिन दुरुस्त आये ।



वहीँ 31 वर्षीय राहुल त्रिपाठी को भी चयनकर्ताओं ने चुना है, जहाँ चयन हो जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के ट्रेनिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद पसंद आ रही है । जहाँ संजू सैमसन पावर हीटिंग करते नज़र आ रहे हैं । जहाँ एक से बढ़ कर एक शॉट खेलते स्टाइलिश अंदाज़ में संजू सैमसन नज़र आ रहे हैं, जिसकी वीडियो आगे साझा की गई है ।

Video: Sanju Samson starts "tremendous training" after being picked in 2nd T20I against Ireland
PC: Twitter

गौरतलब है की सैमसन की बात की जाये तो पिछले 2 महीने में सर्वाधिक ट्रेंडिंग करने वाले प्लेयर की बात करें तो संजू टॉप पर थे । वहीँ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका ना मिलने पर फैंस ने BCCI  को जमकर खरी खोटी सुनाई थी । वहीँ एहि हाल राहुल त्रिपाठी के साथ भी था । जहाँ उनके चयन ना होने पर फैंस ने चयनकर्तओं पर सवालिया निशान लगा दिया था ।



लिहाजा अब संजू और राहुल त्रिपाठी के चयन से फैंस को सुकून मिल है । जहाँ दोनों बड़े ही शानदार टैलेंट प्लेयर देश के हैं । संजू सैमसन  हार्दिक पंडया की कप्तानी में खेलते नज़र आयेगें । जहाँ आईपीएल में हार्दिक की गुजरात टीम से फाइनल में संजू की राजस्थान टीम ने मात खाई थी वहीँ राजस्थान की टीम को बुलंदी तक ले जाने का श्रेय संजू को जाता है ।

पूरब कोच रवि शास्त्री ने भी संजू सैमसन के बारे में यह साफ़ कहा था की संजू के पास विदेशी सरजमीं के लिए कई असाधारण शॉट्स हैं जहाँ हुक पुल कट सभी शॉट में संजू सैमसन का जोड़ नहीं है और वे टीम के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं ।

Video: Sanju Samson starts "tremendous training" after being picked in 2nd T20I against Ireland
PC: BCCI

आईपीएल 2022 में संजू सैमसन का प्रदर्शन



इंग्लैंड दौरे से पहले  भारतीय टीम 2 मैच की सीरीज आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी । पहला मैच 26 जून
दूसरा मैच 28 जून को खेलना है। जहाँ यह मैच डबलिन में खेला जायेगा। संजू सैमसन ने आईपीएल 2022 में कुल 17 मैच में 458 रन 146.79 के स्ट्राइक रेट से बनाई थी। और टीम को फाइनल तक लेकर गए थे । लिहाजा दोनों प्लेयर के आने से टीम का संतुलन बढ़ेगा ।

भारत की टी20 टीम:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक



वीडियो 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here