” पहले उमरान मलिक को डेब्यू तो करने दीजिये, फिर देखते हैं वर्ल्ड कप में जाना है या नहीं”

0
114
views
PC: Twitter

आईपीएल 2022 में अपनी रफ़्तार से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने वाले  उमरान मलिक का इंडियन क्रिकेट में पदार्पण कब होगा ये चर्चा का विषय अभी भी बना हुआ है ।आईपीएल में उमरान मलिक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी चर्चा का विषय बन गए।



वहीँ आईपीएल के ठीक बाद होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे में यह साफ़ लग रहा यथा की उमरान को टीम इंडिया  मौका देने के लिए तैयार हैं और उमरान को  डेब्यू का मौका जरूर मिलेगा.

"I can't bowl as fast as Umran Malik, but when the time comes, I can throw at 140 kmph"
PC: BCCI

लेकिन क्रिकेट पंडितों की माने तो पहले 2 हार के बाद टीम इंडिया ने अपने रणनीति में बदलाव किया । वहीँ अगर पहले 2/3 मुकाबले में लगातार भारत की जीत होती तो उमरान मलिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका मिल सकता है । लेकिन ऐसा नहीं हुआ । वहीँ अब आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया डबलिन पहुंच चुकी  है । जहाँ आयरलैंड के खिलाफ सभी फैंस की निगाहें उमरान और अर्शदीप के डेब्यू पर टिकी होगी।


दक्षिण अफ्रीकी सीरीज के समाप्ति पर एक सवाल जो  हर कोई के दिमाग है की आखिर  उमरान मलिक को भारतीय टीम केवल नेट गेंदबाज़ की तरह आजमाएगी या उन्हें  आयरलैंड के खिलाफ मौका भी मिलेगा । इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 और वनडे स्क्वाड के लिए भी अभी टीम का चयन होना है । उमरान मलिक को अगर आयरलैंड के खिलाफ मौका मिलता है तो यह तय होगा की उमरान भारतीय टीम के लिस्ट में हैं आगे टी 20 विश्व कप को देखते हुए ।

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने उमरान मलिक के विषय में यह कहा है की ‘ टी-20 विश्व कप में उमरान खेलते हैं या नहीं यह तो बाद की बात है  पहले उन्हें भारत के लिए डेब्यू  करना होगा।” वहीँ उन्होंने यह भी साफ़ किया सब काम प्रोसेस के अनुसार होगा , जहाँ टीम में चयन होना यह दर्शा रही है की वे टीम के लिए फिट हैं और टीम उनके लिए कुछ प्लान तैयार कर रही है ।



स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान  इरफ़ान पठान ने यह साफ किया की कहा है कि ‘ उमरान ने एक भी मैच नहीं खेला है पहले उन्हें डेब्यू करने दीजिये फिर उनके प्रदर्शन के आधार पर आने वाले समय के लिए तय किया किया जायेगा की वे टीम में किस प्रकार और कहाँ फिट बैठते हैं । कोच द्रविड़ , बल्लेबाज़ी कोच विक्रम और गेंदबाज़ी कोच प्रवीण महाम्ब्रे को पता है  की किस प्रकार उमरान से बेस्ट निकलवाया जायेगा । फ़िलहाल इंतज़ार करें और उमरान को पदार्पण करने दें ।

इरफान पठान ने आगे कहा है कि ‘अगर पदार्पण के बाद उमरान का पहला मैच ठीक नहीं जाता तो उन्हें ड्राप ना किया जाये क्यूंकि पहले दफा ऐसा हुआ है की कोई भारतीय गेंदबाज़ होगा जो लगातार 150 किमी की गति से गेंद को फेक सकता है । जहाँ उनपर BCCI के साथ टीम मैनेजमेंट को विशेष फोकस रखने की दरकार होगी ।  उसकी फिटनेस यह तय करेगी की वे क्रिकेट करियर में कितना लम्बा जाते हैं । दूसरी ओर द्रविड़ ने भी इशारा किया था की उमरान को लम्बी फॉर्मेट में देखना पसंद करेंगे और मैनेजमेंट कोई हड़बड़ाहट में फैसला नहीं लेगी ।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here